{"_id":"647f0d867a626b0591050305","slug":"alwar-rrbm-university-observer-accused-of-indecency-student-said-held-my-hand-and-also-pulled-chunni-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: RRBM यूनिवर्सिटी के ऑब्जर्वर पर अभद्रता का आरोप, छात्रा बोली- मेरा हाथ पकड़ा और चुन्नी भी खींची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: RRBM यूनिवर्सिटी के ऑब्जर्वर पर अभद्रता का आरोप, छात्रा बोली- मेरा हाथ पकड़ा और चुन्नी भी खींची
Tue, 06 Jun 2023 04:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 06 Jun 2023 04:12 PM IST
सार
राज ऋषि भर्तहरि मत्स्य यूनिवर्सिटी के परीक्षा ऑब्जर्वर पर एक छात्रा ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है ऑब्जर्वर शौकत खान ने उसका हाथ पकड़ा, चुन्नी खींच और फिर खींचते हुए बाहर ले गए। पीड़िता छात्रा का कहना है कि वह शौकत खान पर केस दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
परीक्षा देने पहुंची छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले के किशनगढ़बास में राज ऋषि भर्तहरि मत्स्य यूनिवर्सिटी के परीक्षा ऑब्जर्वर शौकत अली खान पर एक छात्रा ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि ऑब्जर्वर खान ने उसका हाथ पकड़ा, चुन्नी खींची और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
दरअसल, मंगलवार को RRBM यूनिवर्सिटी अलवर के किशनगढ़ PG कॉलेज में मंगलवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक की पारी में MSC प्रथम वर्ष भूगोल विषय की परीक्षा चल रही थी। इसी बीच ऑब्जर्वर शौकत अली परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। इस दौरान उन्हें शिकायत मिली कि पेपर दे रही एक छात्रा के हाथ पर कुछ धुंधला लिखा हुआ है।
विज्ञापन
छात्रा ने बताया कि जांच के बहाने ऑब्जर्वर शौकत अली ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। ऑब्जर्वर ने उसका हाथ पकड़ा, चुन्नी खींची और उसे बाहर की ओर खींच कर ले आए। जबकि उसके पास किसी प्रकार की कोई नकल सामाग्री नहीं थी। उसके हाथ पर पुराने चित्र बने थे जो मिटाने के बाद भी नहीं मिट रहे थे, लेकिन उस पर लिखा हुआ कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे था। इसके बाद भी शौकत अली बिलकुल नहीं माने और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
यह पूरी घटना कॉलेज में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। कॉलेज के स्टूडेंट्स और पैरेंट्स में इसे लेकर काफी आक्रोश है। पीड़ित छात्रा का कहना है कि पुरुष ऑब्जर्वर द्वारा छात्रा का हाथ पकड़ना नियमों के खिलाफ है।
घटना की सूचना पर पीड़ित छात्रा के परिजन और भीम सेना जिला अध्यक्ष कमल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। छात्रा और उसके परिजनों का कहना है आरोपी ऑब्जर्वर के खिलाफ केस दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
इधर, आरोपी ऑब्जर्वर का कहना है कि वह चेकिंग कर रहे थे। छात्रा के हाथ पर कुछ लिखा हुआ था, जिसे उसने मिटाने की कोशिश की थी। तब भी वह धुंधला रह गया, जब नकल करने को लेकर उसे डांटा तो उनसे आरोप लगा दिया। ये आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।