राजस्थान के अलवर का जिला अस्पताल गुरुवार को गोलियों की आवाज से गूंज गया। ये गोलियां कुख्यात गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन को मारने के लिए चलाईं गईं थी। पुलिस की मौजूदगी में हुए इस हमले में लादेन तो बच गया, लेकिन अस्पताल में मौजूद दो महिलाओं के पैर में गोली लगी है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार विक्रम गुर्जर की लादेन और पपला गुर्जर की गैंग में पुरानी रंजिश है। इसकी का बदला लेने के लिए पपला गैंग ने विक्रम पर हमला कराया था, लेकिन वह बच गया।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही जयपुर पुलिस ने विक्रम गुर्जर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे अलवर पुलिस के हवाले कर दिया गया। अलवर पुलिस गुरुवार को उसकी जांच काने के लिए अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। चलिए अब जानते हैं कौन है विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन और पपला गुर्जर से क्या है उसकी दुश्मनी...?
2 of 3
विक्रम गुर्जर को बचाकर ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पपला गुर्जर से दोस्ती दुश्मनी में बदली
विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन राजस्थान के अलवर जिले के पहाड़ी गांव का रहने वाले है। उसकी गैंग का 'लादेन' रखा और इसे अपने नाम के साथ भी जोड़ लिया। कुख्यात बदमशा लादेन की धाक राजस्थान के अलावा हरियाणा में भी है। अपराध की दुनिया में विक्रम लादेन की एंट्री पपला गुर्जर ने करवाई और फिर वह 'चीकू गैंग' में शामिल हो गया। पपला गुर्जर से विवाद के बाद उसने चीकू गैंग का साथ छोड़ दिया। विक्रम उर्फ लादेन ने पहाड़ी गांव में अपनी एक नई गैंग बनाई। इसके बाद से दोनों के बीच दुश्मनी हो गई और वे एक दूसरे से खून से प्यासे हो गए। अपराध की दुनिया में नाम कमाने वाले विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन पर हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण जैसे कई संगीन अपराधों में केस दर्ज हैं।
बसपा नेता जयराम पटेल की कराई हत्या
गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन बसपा नेता जसराम पटेल की हत्या करने के बाद सुर्खियों में आया था। जयराम बसपा नेता होने के साथ-साथ पहाड़ी गांव का बड़ा बदमाश था। लादेन गैंग के सक्रिय होने से पहले जयराम की इलाके में धाक थी। ऐसे में एक ही जगह दो गैंग होने के कारण जयराम और लादेन के बीच दुश्मनी हो गई। लादेन को डर था कि जयराम उसकी हत्या करा देगा, इससे पहले वह ऐसा करता उसने खुद ही जयराम को मौत के घाट उतार दिया।
3 of 3
फायरिंग होते ही पुलिस हुई एक्टिव।
- फोटो : अमर उजाला
वारदात से इन तारीखों का कनेक्शन
जयराम की हत्या कराने के बाद लादेन का इलाके में खौफ बढ़ गया था। वह कारोबारियों और व्यापारियों से फिरोती भी मांगने लगा। धीरे-धीरे उसने अपनी गैंग को मजबूत किया और राजस्थान व हरियाणा में अपनी धाक जमा ली। लादेन ने ज्यादातर वारदातों को 26 और 29 तारीख को ही अंजाम दिया। हालांकि, इसके पीछे क्या कारण था ये अब तक सामने नहीं आ सका है।
लग्जरी लाइफ दिखाकर युवाओं को कराता है गैंग में शामिल
विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन अपराध की दुनिया का हीरो है। सोशल मीडिया पर वो हथियारों के साथ फोटो डालता है और अपनी लग्जरी लाइफ की तस्वीरें भी शेयर करता है। सोशल मीडिया पर उसके लाखों फोलोअर्स हैं। अपनी इस दिखावटी दुनिया के जरिए ही वह युवाओं को अपराध में शामिल होने के लिए उकसाता है। कहा जाता है कि उसकी गैंग में शामिल होने वाले सभी लड़कों से वारदात कराता है और फिर उसे केस में फंसा देता है, ताकि वे उसकी गैंग को ना छोड़ सकें।