{"_id":"658ae541aa3afed3e5079b89","slug":"young-man-shot-in-minor-dispute-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मामूली कहासुनी में युवक को मारी गोली, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच-पड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मामूली कहासुनी में युवक को मारी गोली, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच-पड़ताल शुरू
Tue, 26 Dec 2023 08:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 26 Dec 2023 08:08 PM IST
सार
आशीष कुमार को 25 दिसंबर देर शाम करीब सात बजे गांव इमलहरा में उस वक्त गोली मार दी, जब वह अपने एक दोस्त के पास गांव में किसी कार्य से मिलने गया था। वह दोस्त से बात करके वापस गांव आ रहा था, तभी गांव इमलहरा निवासी बृजमोहन से उसकी गांव में ही किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बृजमोहन ने आशीष के ऊपर तमंचे से गोली चला दी।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल आशीष कुमार
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में चंडौस कोतवाली के गांव अमृतपुर निवासी युवक को मामूली कहासुनी में इमलहारा के युवक ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया।फिलहाल उसका एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष कुमार को 25 दिसंबर देर शाम करीब सात बजे गांव इमलहरा में उस वक्त गोली मार दी, जब वह अपने एक दोस्त के पास गांव में किसी कार्य से मिलने गया था। वह दोस्त से बात करके वापस गांव आ रहा था, तभी गांव इमलहरा निवासी बृजमोहन से उसकी गांव में ही किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बृजमोहन ने आशीष के ऊपर तमंचे से गोली चला दी। गोली आशीष के सीधे हाथ की कोहनी के पास जा लगी, वह बाल-बाल बचा गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना आशीष ने अपने परिजनों को दी, तो वे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। चंडौस पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे एएमयू के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
26 दिसंबर में घटना को लेकर काफी संख्या में लोग चंडौस कोतवाली पहुंचे और घायल के भाई योगेश की तहरीर दी। हमलावार बृजमोहन सहित दो अज्ञातों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट चंडौस कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की बात कह रही है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।