फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: He slit his own throat after attacking his father-in-law, brother-in-law and wife

Ajmer News: दामाद ने ससुर, साले और पत्नी पर किया जानलेवा हमला, फिर काटा खुद का गला, चारों अस्पताल में भर्ती

Tue, 13 Aug 2024 06:23 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 06:23 PM IST
सार

चारों को गंभीर हालत में जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद को कारण बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Ajmer News: He slit his own throat after attacking his father-in-law, brother-in-law and wife
दामाद ने परिवार पर किया जानलेवा हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र के अजयनगर में दामाद ने अपने ससुर, साले और पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बाद में उसी चाकू से खुद का भी गला काट लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने चारों घायलों को लहूलुहान हालत में जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। चारों का इलाज जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही रामगंज थानाधिकारी रविंद्र खींची अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए सीआई रविंद्र खींची ने बताया कि दामाद मनोज कुमार (24) ने अपने ससुर राजीव (48), साले हेमेंद्र (28) और पत्नी बीना (24) पर हमला कर दिया। अजमेर के रामगंज थाना इलाके की अजय नगर गुज्जर बास वाली गली की घटना है। रामगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस ये मालूम करने का प्रयास कर रही है कि हमला किन कारणों से किया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हमले तीन लोग गंभीर घायल हैं। रामगंज थानाधिकारी रविंद्र खींची ने बताया कि अजय नगर निवासी मनोज उर्फ टिंकू और उसकी पत्नी बीना गुज्जर बास स्थित अपने घर पर थे। उसके ससुर राजीव और साला हेमेंद्र पाली से घर आए हुए थे। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान आपस में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इसमें मनोज, राजीव और हेमेंद्र गंभीर घायल हैं। जिनका हॉस्पिटल में उपचार जारी है। मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है घायलों से पूछताछ के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed