फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Fireworks done at a wedding ceremony turned into fire, loss of lakhs due to the terrible fire

Ajmer News: आग बनकर बरसी शादी समारोह में की गई आतिशबाजी, भयंकर अग्निकांड से लाखों का नुकसान

Mon, 21 Apr 2025 07:55 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 21 Apr 2025 07:55 AM IST
सार

कल रात एक शादी समारोह में की जा रही आतिशबाजी विवाह स्थल के पास रह रहे परिवार पर आफत बनकर बरसी। आतिशबाजी से निकली चिंगारी पड़ोस के मकान की छत पर गिरी, जिससे भीषण आग लग गई।

विज्ञापन
Ajmer News: Fireworks done at a wedding ceremony turned into fire, loss of lakhs due to the terrible fire
शादी समारोह की आतिशबाजी से लगी भीषण आग

विस्तार

तीर्थ नगरी पुष्कर के देवनगर रोड स्थित सूर्या नगर कॉलोनी में शनिवार रात एक शादी समारोह हादसे की वजह बन गया। संभव विला रिसोर्ट में आयोजित विवाह समारोह के दौरान की गई भारी आतिशबाजी ने पड़ोस के एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आतिशबाजी से निकली चिंगारी मकान की छत पर गिर गई, जिससे आग भड़क गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन


आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा मकान आग की लपटों में घिर गया और घर में रखा लाखों का घरेलू सामान, कपड़े, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी बाल्टी, पाइप और अन्य साधनों से आग बुझाने में मदद की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Banswara: फर्जी विज्ञापन से कॉल गर्ल मुहैया कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी मामला; 2 शातिर गिरफ्तार, यह सामान बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि रिसोर्ट में अक्सर समारोह होते रहते हैं, जहां बिना किसी रोक-टोक के भारी मात्रा में आतिशबाजी की जाती है। शनिवार को भी शादी के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई, जिससे चिंगारी उड़ते हुए पास के मकान में जा गिरी, जिससे आग लग गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लोग अंदर सो रहे थे, जब उन्हें धुंआ और जलन महसूस हुई, तब तक आग फैल चुकी थी।


घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि रिसोर्ट संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि रिसोर्ट में बिना अनुमति के पटाखे चलाए जा रहे थे, जो नियमों का उल्लंघन है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और रिसोर्ट प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। वहीं प्रशासन से लोगों ने अपील की है कि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों इसके लिए सख्त नियम बनाए जाएं और उनकी कड़ाई से पालना करवाई जाए।

शादी समारोह की आतिशबाजी से लगी भीषण आग

शादी समारोह की आतिशबाजी से लगी भीषण आग

 

शादी समारोह की आतिशबाजी से लगी भीषण आग

शादी समारोह की आतिशबाजी से लगी भीषण आग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed