फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   utkal ranjan sahu takes charge as rpsc chairman exams and interviews priority

Ajmer News: राजस्थान लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, उत्कल रंजन साहू ने संभाला पदभार

Thu, 12 Jun 2025 01:55 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 12 Jun 2025 01:55 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के नए अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने गुरुवार को औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन
utkal ranjan sahu takes charge as rpsc chairman exams and interviews priority
उत्कल रंजन साहू ने संभाला आरपीएससी अध्यक्ष का कार्यभार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के नव नियुक्त अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने गुरुवार को मध्यान्ह पूर्व औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष कैलाश चंद मीणा ने उन्हें पदभार सौंपा। इस दौरान आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने साहू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


जिम्मेदारी को बताया चुनौतीपूर्ण
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उत्कल रंजन साहू ने कहा कि आयोग का अध्यक्ष पद एक गंभीर और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता परीक्षाओं और साक्षात्कारों का समयबद्ध और निष्पक्ष आयोजन करना होगा। उत्कल रंजन साहू ने यह भी कहा कि वे आयोग की कार्यप्रणाली, प्रक्रियाओं और चुनौतियों की विस्तृत समीक्षा कर एक ठोस कार्ययोजना तैयार करेंगे। उत्कल रंजन साहू ने कहा कि आयोग की पारदर्शिता, निष्पक्षता और दक्षता को बरकरार रखते हुए वे तकनीकी नवाचार और प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से परीक्षाओं की प्रक्रिया को और अधिक सुगम और अभ्यर्थी केंद्रित बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 13 को आएंगे बांसवाड़ा, व्यापक स्तर पर हो रही तैयारियां
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी
इस अवसर पर आयोग के सदस्य प्रो. अय्यूब खान, मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने साहू का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

प्रशासनिक सेवाओं में अनुभवी हैं उत्कल रंजन साहू
उल्लेखनीय है कि उत्कल रंजन साहू को प्रशासनिक सेवाओं में लंबा अनुभव रहा है। वे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं और अपने अनुशासन, निर्णय क्षमता और कार्यकुशलता के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी नियुक्ति को आयोग की विश्वसनीयता और कार्यक्षमता को मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed