फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Union Minister Bhagirath Choudhary Clarifies Rs 99 Lakh Farm Subsidy Denies Hiding Any Facts

'मैंने कोई तथ्य नहीं छुपाया': 99 लाख की सब्सिडी मिलने पर भागीरथ चौधरी ने दी सफाई; बोले- नियमों के तहत मिला लाभ

Sat, 27 Jun 2026 02:15 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sat, 27 Jun 2026 02:15 PM IST
सार

99 लाख रुपये की सब्सिडी को लेकर उठे सवालों के बीच केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने पूरे मामले को पारदर्शी बताया। उनका कहना है कि योजना का लाभ निर्धारित प्रक्रिया के तहत मिला और इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।

विज्ञापन
Union Minister Bhagirath Choudhary Clarifies Rs 99 Lakh Farm Subsidy Denies Hiding Any Facts
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खीरे की खेती के लिए करीब 99 लाख रुपये की सब्सिडी मिलने संबंधी मीडिया रिपोर्टों के बाद केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई तथ्य नहीं छिपाया और उन्हें नियमों के तहत सब्सिडी का लाभ मिला है।
विज्ञापन


मैं स्वयं किसान हूं- भागीरथ चौधरी
एजेंसी से बातचीत के दौरान भगीरथ चौधरी ने कहा कि वह बचपन से खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं और स्वयं एक किसान हैं। उन्होंने कहा कि पॉलीहाउस योजना के तहत हजारों किसान सब्सिडी का लाभ उठाते हैं और उन्होंने भी इसी योजना के तहत आवेदन किया था।
विज्ञापन


कुछ भी नहीं छिपाया- केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री 
राज्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में इस योजना के लिए आवेदन किया था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके फार्म पर एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें लिए गए ऋण और प्राप्त सब्सिडी का पूरा विवरण दर्ज है। उनके अनुसार इस संबंध में कुछ भी छिपाया नहीं गया है। उन्होंने कहा कि उनके फार्म पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी कई बार निरीक्षण कर चुके हैं। इसके अलावा वहां किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। भागीरथ चौधरी ने कहा कि जब पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार हुई और सभी जानकारियां सार्वजनिक हैं, तो फिर कुछ छिपाने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  'राम राज्य में इष्ट का नाम लिखना भी गुनाह?': अब किस पर भड़क उठे विधायक रविंद्र भाटी; जानें पूरा मामला

क्या था मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक, अजमेर जिले के पीह गांव स्थित भागीरथ चौधरी के कृषि फार्म पर कृत्रिम तालाब और चार बड़े पॉलीहाउस बनाए गए हैं। खेत पर लगे सफेद साइनबोर्ड पर लिखा है कि यह परियोजना राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB), कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सहायता प्राप्त है। बोर्ड पर लाभार्थी के रूप में भागीरथ चौधरी का नाम और 99,60,000 रुपये की सब्सिडी का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed