{"_id":"68a749c55cbe160c0a01138b","slug":"two-brothers-arrested-for-scam-in-the-name-of-bc-in-ajmer-cheated-more-than-70-people-for-rs-1-crore-ajmer-news-c-1-1-noi1334-3312889-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: बीसी के नाम पर ठगी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, 70 से ज्यादा लोगों से की एक करोड़ धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: बीसी के नाम पर ठगी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, 70 से ज्यादा लोगों से की एक करोड़ धोखाधड़ी
Thu, 21 Aug 2025 11:01 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:01 PM IST
सार
अजमेर की क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को 70 से ज्यादा लोगों से करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया। उनके बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
बीसी के नाम पर घोटाला करने वाले दो भाई गिरफ्तार
विस्तार
अजमेर में अवैध रूप से बीसी (कमिटी) संचालित कर 70 से ज्यादा लोगों से लगभग 1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो सगे भाइयों को क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाप्रभारी वीरेन्द्र सिंह शेखावत के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में रमेश मीणा (42) और कुलदीप बंजारा निवासी बंजारा बस्ती, अजमेर शामिल हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने लोगों को मोटा मुनाफा और समय पर लोन दिलाने का झांसा देकर हर महीने तय रकम जमा करवाई। शुरुआती महीनों में कुछ रकम लौटाकर विश्वास जीता, लेकिन बाद में पैसे लेकर फरार हो गए। जब पीड़ितों ने रकम मांगी तो टालमटोल की गई और मोबाइल नंबर भी बंद कर दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: साली को 64 साल के जीजा से हुआ प्यार, फिर पति को दी दर्दनाक मौत, क्यों उठाया खौफनाक कदम?
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने विशेष टीम बनाकर तकनीकी निगरानी और मुखबिर की मदद से आरोपियों को पकड़ा। उनके बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। गिरोह में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच भी जारी है। पुलिस ने अपील की है कि अवैध बीसी या पैसों के लेन-देन वाली किसी भी स्कीम में शामिल होने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
ये भी पढ़ें: मेरा बेटा PM मोदी का पायलट, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गिरेबान पकड़कर चालक को धमकाया, नशे में भी था