फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Two accused arrested in kidnapping case of Dalit minor, court ordered to send them to jail

Ajmer News: दलित नाबालिग के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए

Sun, 29 Jun 2025 08:48 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 29 Jun 2025 08:48 AM IST
सार

पीसांगन थाना पुलिस ने दलित नाबालिग के अपहरण के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि किशोरी के परिजनों ने बीती 18 जून को मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Ajmer News: Two accused arrested in kidnapping case of Dalit minor, court ordered to send them to jail
अपहरण के आरोपी

विस्तार

जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र से लापता हुई दलित नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पुष्कर निवासी रमेश बागरिया (22) और कानस गांव निवासी सोनू उर्फ युवराजसिंह रावत (20) शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन


पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय मीणा ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट 18 जून को परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की और अथक प्रयासों के बाद उसे दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति अजमेर के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद किशोरी के बयान दर्ज कराकर उसे परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer Crime: परीक्षा देने आई बंगाल की युवती से शहर के एक होटल में दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसंधान में मामला अपहरण, एससी-एसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज पाया गया, जिसे आगे की जांच के लिए अजमेर ग्रामीण वृत्ताधिकारी रामचंद्र चौधरी को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें पीसांगन थानाधिकारी के साथ एएसआई, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल थे। गंभीर धाराओं में दर्ज इस मामले में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed