फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Julie Pays Tribute to Dr. Ambedkar, Says- Baba Saheb’s Constitution Made Me the Leader of Opposition

Ajmer: डॉ. अंबेडकर को नमन करने पहुंचे टीकाराम जूली, बोले- बाबा साहब के संविधान ने ही मुझे नेता प्रतिपक्ष बनाया

Sun, 13 Apr 2025 02:30 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 13 Apr 2025 02:30 PM IST
सार

अंबेडकर जयंती से एक दिन पूर्व अजमेर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने यहां संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाबा साहब को याद करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान ने ही मुझे नेता प्रतिपक्ष बनाया है।

विज्ञापन
Ajmer: Julie Pays Tribute to Dr. Ambedkar, Says- Baba Saheb’s Constitution Made Me the Leader of Opposition
टीकाराम जूली ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली रविवार को अजमेर पहुंचे, जहां उन्होंने अंबेडकर चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर जूली ने कहा कि वे अंबेडकर जयंती से एक दिन पहले अजमेर पहुंचे हैं और बाबा साहब को नमन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश के संविधान में दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता के प्रावधान किए। उन्होंने ऐसा संविधान दिया, जो आज दुनिया का सबसे मजबूत संविधान माना जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Accident: खाटूश्याम जा रहे परिवार की कार ट्रेलर से टकराई, परिवार के पांच लोगों की मौके पर हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं नेता प्रतिपक्ष के रूप में खड़ा हूं, यह बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान की ही देन है। मैं दलित वर्ग से आता हूं और आज जो यह स्थान मुझे मिला है, वह सिर्फ संविधान की ताकत और बाबा साहब की सोच के कारण है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अंबेडकर के विचारों को अपनाएं और सामाजिक समरसता की भावना को आगे बढ़ाएं।


इस मौके पर उनके साथ किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, अजमेर शहर जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, कांग्रेस नेता राजकुमार जयपाल, पार्षद श्याम प्रजापति, कैलाश कोमल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई और समाज में समानता, शिक्षा व अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed