फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Daylight theft case solved in six hours, two accused arrested; jewelry worth four lakhs recovered

Ajmer News: दिनदहाड़े चोरी की वारदात का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चार लाख के गहने बरामद

Wed, 20 Aug 2025 09:03 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 20 Aug 2025 09:03 PM IST
सार

Ajmer News: पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। मुकेश पर रेलवे संपत्ति की चोरी सहित दो प्रकरण दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था। हेमन्त पर अवैध शराब के चार मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Ajmer News: Daylight theft case solved in six hours, two accused arrested; jewelry worth four lakhs recovered
पुलिस गिरफ्त में चोरी के दोनों आरोपी

विस्तार

अजमेर के अजयनगर स्थित शिवदर्शन कॉलोनी में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा पुलिस ने महज छह घंटे में कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी हुए करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने के कंगन और चांदी के सिक्के भी बरामद कर लिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaisalmer News: जाली नोटों से खरीद रहे थे बकरी, बिहार-UP और राजस्थान से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा; जानें
विज्ञापन

 
कैसे हुई चोरी की वारदात
पीड़ित तिलोक मंगनानी (49) निवासी शिवदर्शन कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई 2025 को उन्होंने अपने घर का चैनल गेट ठीक करवाने के लिए बालाजी वेल्डिंग वर्क्स के मालिक रवि को बुलाया था। रवि ने दो कारीगर मुकेश और हेमन्त को काम पर भेजा। दोपहर करीब दो बजे दोनों कारीगरों ने तिलोक को गेट का हैंडल बड़ा करवाने के लिए रवि के पास भेज दिया। इस दौरान तिलोक कुछ समय के लिए घर से बाहर गए और लौटकर देखा तो कारीगर घर में मौजूद थे और काम पूरा करने के बाद शाम चार बजे चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
14 अगस्त को तिलोक ने जब घर में रखे जेवर चेक किए, तो बेड के बक्से से दो सोने के कंगन और 50-60 चांदी के सिक्के गायब मिले। उन्हें संदेह हुआ कि उसी दौरान कारीगरों ने चोरी की है। इसी आधार पर रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
 
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
थानाधिकारी डॉ. रवीश सामरिया ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगीड़ और वृत्ताधिकारी ओमप्रकाश सरावग के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे में दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


यह भी पढ़ें- Jaipur News: संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल का पलटवार, कहा- जोधपुर हादसे पर राजनीति कर रहे हैं अशोक गहलोत
 
बरामदगी और आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
पूछताछ में आरोपी मुकेश पुत्र भगवानदास (27), निवासी गुजरवास, अजयनगर के कब्जे से एक सोने का कंगन और 26 चांदी के सिक्के बरामद किए गए। वहीं, हेमन्त उर्फ मच्छी पुत्र राजेन्द्र (26), निवासी वीर चौक, अजमेर ने एक कंगन को मुथुट फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया था, जिसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
 
जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। मुकेश पर रेलवे संपत्ति की चोरी सहित दो प्रकरण दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था। हेमन्त पर अवैध शराब के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed