फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Parliamentary Affairs Minister Jogaram Patel Hits Back at Ashok Gehlot, Rejects Allegations of Insensitivity

Jaipur News: संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल का पलटवार, कहा- जोधपुर हादसे पर राजनीति कर रहे हैं अशोक गहलोत

Wed, 20 Aug 2025 08:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Aug 2025 08:21 PM IST
सार

Jaipur News: राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना पर तुरंत संज्ञान लिया और नेताओं को मौके पर भेजा, जबकि कांग्रेस केवल राजनीति कर रही थी।
 

विज्ञापन
Parliamentary Affairs Minister Jogaram Patel Hits Back at Ashok Gehlot, Rejects Allegations of Insensitivity
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लगाए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया है। पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत संज्ञान लिया और अपने तीन वरिष्ठ नेताओं को मौके पर भेजा, जबकि कांग्रेस केवल धरना देकर हंसी-ठिठोली कर रही थी। उन्होंने गहलोत पर सवाल उठाते हुए कहा कि 15 साल के लंबे कार्यकाल में वह जोधपुर में इतना भव्य कार्यक्रम क्यों नहीं कर पाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Jodhpur News: जोधपुर हादसे पर बोले गहलोत- संवेदना दिखाते तो आधा गुस्सा शांत हो जाता, पीड़ितों से मिले पूर्व CM
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘तीन बच्चों की मौत पर राजनीति कर रही कांग्रेस’
जोगाराम पटेल ने कहा कि तीन नाबालिग बच्चों की मृत्यु जैसे संवेदनशील मामले पर राजनीति करना ही वास्तविक असंवेदनशीलता है। उन्होंने गहलोत से यह पूछते हुए निशाना साधा कि उन्होंने अब तक कितनी घटनाओं में पीड़ित परिवारों के घर जाकर संवेदना जताई है। पटेल ने कहा कि गहलोत घटना के पांच दिन बाद परिवार के घर पहुंचे और इसे भी राजनीति का मंच बना लिया, जो बिल्कुल अशोभनीय है।

 
आईएएस प्रमोशन पर भी दी सफाई
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के उस आरोप पर कि प्रदेश सरकार ने चार आरएएस अधिकारियों को आईएएस में प्रमोट करते समय पक्षपात किया, पटेल ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई थी। स्क्रीनिंग कमेटी कांग्रेस कार्यकाल में बनी, 63 अधिकारियों की लिस्ट भी कांग्रेस सरकार में तैयार हुई और उन्हीं की स्क्रीनिंग कमेटी ने 20 नामों का चयन किया। पटेल ने कहा कि चार अधिकारियों को केवल उनकी योग्यता के आधार पर प्रमोट किया गया है, न कि किसी सिफारिश पर। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस बताए आखिर वह किसकी सिफारिश करवाना चाहती थी जो आज इतना विरोध कर रही है।
 
‘डोटासरा गमछा हिलाकर क्या साबित करना चाहते हैं?’
जोगाराम पटेल ने डोटासरा के बयानों और उनके अंदाज पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि डोटासरा ने पहले भी खूब गमछा हिलाया लेकिन उससे हुआ क्या। विधानसभा सत्र में भी वह आकर गमछा हिलाएं और देखें कि नतीजा क्या होता है। पटेल ने कहा कि विपक्ष यदि तर्कसंगत मुद्दे उठाएगा तो सरकार तार्किक जवाब देने को तैयार है, लेकिन यदि केवल हंगामा किया जाएगा तो उसका जवाब उसी अंदाज में दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नारकोटिक्स ब्यूरो फर्जीवाड़ा: डमी कैंडिडेट से नौकरी पाने वाले इंस्पेक्टर और कांस्टेबल बर्खास्त, CBI करेगी जांच
 
‘हम चाहते हैं विपक्ष सदन में मौजूद रहे’
डोटासरा के विधानसभा में शामिल होने को लेकर मंत्री ने कहा कि उन्होंने सदन के पटल पर जो कहा है, अगर उसका मान रखते हैं तो यह सवाल है कि वे कैसे आएंगे। फिर भी सरकार चाहती है कि वे सदन में मौजूद रहें और रचनात्मक बहस में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed