{"_id":"6212492f70990347be0595b0","slug":"theft-in-house-of-widow-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर: विधवा के घर में दिनदहाड़े चोरी, जेवर और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर: विधवा के घर में दिनदहाड़े चोरी, जेवर और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
Sun, 20 Feb 2022 07:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, अजमेर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 20 Feb 2022 07:31 PM IST
सार
अजमेर में एक विधवा के घर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। विधवा की शिकायत पर पुलिस घटना का खुलासा करने में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी जिले में चोरों के हौंसलें कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला नगर क्षेत्र के श्याम नगर तेलियों की बगीची फायसागर रोड स्थित काली माता मंदिर गली नम्बर दो का है। यहां रहने वाली सुधा जोशी के घर में रविवार सुबह चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। विधवा सुधा जोशी के घर में जेवर और नकदी चुराने की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, श्याम नगर तेलियों की बगीची फायसागर रोड स्थित काली माता मंदिर गली नम्बर दो में सुधा जोशी का घर है। वह लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। रविवार लगभग सुबह 8 बजे वह खाना बनाने के लिए जब काम पर चली गई। घटना के समय घर पर उसके दो बेटे और बेटी थी। बेटी जब बाजार से वापस आई तो घर में रखे जेवर और नकदी गायब मिला।
पीड़ित विधवा ने बताया कि डिब्बे में 15 ग्राम का एक सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायजेब, दो जोड़ी सोने की लोंग, एक सोने की बाली, एक सोने की नाक की लोंग, एक रुद्राक्ष माला, 15 हजार रुपए नकद, 350 ग्राम चांदी, 12 चांदी के सिक्के, एक लौटा व चांदी का भगवान का दीपक था, जिन्हें चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन
चोरी की यह घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीन युवक घर में पीछे के गेट से घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर बाइक पर बैठकर निकल गए।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।