फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Pushkar Mela Women made designs on walls of fair ground local youth defeated foreigners in football match

Pushkar Mela: मेला मैदान की दीवारों पर महिलाएं बनाई मांडने, फुटबाल मैच में देशी युवाओं ने विदेशियों को हराया

Sat, 09 Nov 2024 05:03 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2024 05:03 PM IST
सार

पुष्कर मेला मैदान की दीवारों पर देशी और विदेशी महिलाओं ने मांडने बनाए। वहीं, फुटबॉल मैच में देशी युवाओं ने विदेशियों को करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन
Pushkar Mela Women made designs on walls of fair ground local youth defeated foreigners in football match
पुष्कर मेले में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले की शनिवार को विधिवत शुरुआत हो गई है। पुष्कर मेले के अंतर्गत मेला मैदान की दीवारों पर मांडना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजस्थानी कला शैली की मांडना प्रतियोगिता में देशी विदेशी सैलानियों ने भाग लिया और मेला मैदान की दीवारों को गाय के गोबर से लिपकर उस पर गेरू से डिजाइन (मांडने) बनाए।

विज्ञापन


मंडप प्रतियोगिता में स्थानीय महिलाओं के साथ में विदेशी महिलाओं ने भी भाग लिया और राजस्थान की संस्कृति को करीब से जाना। जर्मनी से आई एना ने बताया कि वह दूसरी बार पुष्कर मेले में भाग लेने के लिए आई हैं। उन्होंने आज मेला मैदान में मांडना प्रतियोगिता में भाग लिया और दीवारों पर मांडने बनाए, उनको यहां की संस्कृति बहुत अच्छी लगी।
विज्ञापन


वहीं, फ्रांस की महिला पर्यटक बॉर्श ने बताया कि उन्होंने दीवारों पर मांडने बनाए हैं। पुष्कर मेले में घूमने के लिए वह पहली बार आई हैं और उनको यहां पर आकर बहुत अच्छा लगा। वहीं, लोक कला संस्थान के संजय सेठी ने बताया कि पुष्कर मेले में आयोजित मंडाना प्रतियोगिता में स्थानीय महिलाओं के साथ विदेशी महिलाओं ने भी भाग लिया और उनको बहुत अच्छा लगा। स्थानीय महिलाओं को मंडाना बनाते हुए उनको भी मंडाना बनाने की इच्छा हुई और उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशी विदेशी सैलानियों के बीच हुआ फुटबॉल मैच
पुष्कर में आज से शुरू हुए पुष्कर मेले के मेला मैदान में देशी और विदेशी सैलानियों के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस मैच में देशी और विदेशी मेहमानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और फुटबॉल मैच का लुफ्त उठाया। दोनों ही टीमों के बीच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लेकिन अंत में विदेशी मेहमानों को स्थानीय युवाओं ने शिकस्त देते हुए 3-1 से जीत दर्ज की।


विदेशी पर्यटकों ने बताया कि खेल बहुत टफ था, मैं अपने गोल से हूं, उनको मैच में खेलकर बहुत अच्छा लगा। पुष्कर की जगह और यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। मैच को लेकर दोनों ही टीमों में काफी उत्साह देखा गया। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। फुटबॉल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेला मैदान में मौजूद रहे।

पुष्कर मेले में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

मेला मैदान में फुटबाल मैच

पुष्कर मेले में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

फुटबाल खेलते हुए

पुष्कर मेले में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

महिलाओं की प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed