फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer sound of bells echoed in barracks of high security jail 80 hardcore prisoners fasted some kept silence

Ajmer News: हाई सिक्योरिटी जेल की बैरकों में गूंजी घंटियों की आवाज, 80 हार्डकोर कैदी व्रत और कुछ ने रखा है मौन

Wed, 09 Oct 2024 04:19 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2024 04:19 PM IST
सार

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल की बैरकों में इन दिनों घंटियों की आवाज गूंज रही है। शारदीय नवरात्रि के मौके पर जेल में बंद 80 हार्डकोर कैदियों ने व्रत रखा है और कुछ ने मौन रखा हुआ है। 

विज्ञापन
Ajmer sound of bells echoed in barracks of high security jail 80 hardcore prisoners fasted some kept silence
पूजा पाठ करते कैदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर सहित देश भर में नवरात्रि की धूम है। हर कोई नवरात्रि में माता के व्रत और पूजा-अर्चना कर माता की आराधना कर रहा है। ऐसे में प्रदेश की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद हार्डकोर बदमाश भी माता की आराधना में डूबे नजर आ रहे हैं। जेल में बंद हार्डकोर बदमाशों में से 40 प्रतिशत माता की भक्ति कर रहे हैं और नवरात्रि में व्रत रखकर सुबह-शाम माता की पूजा पाठ व अर्चना कर रहे हैं।

विज्ञापन


अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल अधीक्षक पारसमल जांगिड़ ने बताया कि देश भर में नवरात्रि की धूम है। ऐसे में प्रदेश की एकमात्र अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद हार्डकोर बदमाश भी माता की भक्ति कर रहे हैं और वह नवरात्रि में व्रत कर रहे हैं। इनमें 80 हार्डकोर बदमाश व्रत रख रहे हैं और कुछ बदमाश मौन व्रत भी कर रहे हैं। अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में सुबह शाम घंटियों, भजन और आरती की आवाज सुनाई दे रही है। जेल पुलिस परिसर में अपनी बैरिक के अंदर माता के चित्र लगाकर यह बंदी माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं। जेल प्रशासन ने इन्हें माता के चित्र आरती की किताब और पूजा की सामग्री उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक पारसमल जांगिड़ ने बताया कि नवरात्र प्रेम श्रद्धा और सद्भावना का त्योहार है। पूरे देश भर में इसकी धूम मची हुई है। इसका असर जेल पर भी है। कैदियों के लिए जेल प्रशासन ने पूजा सामग्री, आरती की किताबें और माता के चित्र उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा व्रत करने वाले कैदियों के लिए फलाहार की व्यवस्था जेल प्रशासन ने की है। इन्हें केले, पपीता और सेब दे रहे हैं और बड़ा अच्छा धार्मिक माहौल जेल के अंदर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक पारसमल जांगिड़ ने बताया, कहीं न कहीं इनके अपराध की प्रवृत्ति को कम करने के लिए इन चीजों का बड़ा महत्व है। कई बड़े गैंगस्टर हैं, जो इसमें शामिल हैं। जो जेल के वातावरण को धार्मिक बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं, जो सद्भावना प्रकट कर रहे हैं। जांगिड़ ने बताया कि इनमें कई ऐसे कैदी भी हैं, जिन्होंने मौन व्रत भी रखा हुआ है तो वह जो अपनी बात कहना चाहते हैं तो वह या तो लिखकर दे देते या संकेतों में कह देते हैं। जो कैदी मौन व्रत पर हैं, वह शांत रहते हैं और पूजा पाठ में अपना ध्यान रखते हैं। ऐसे कई बड़े गैंगस्टर हैं, जो अभी शांत है।


हाई सिक्योरिटी जेल में बंद हैं 187 हार्डकोर
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में वर्तमान में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और अन्य प्रदेशों के अपराधिक गैंग के 187 हार्डकोर बदमाश बंद हैं, जिसमें सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड का आरोपी विक्रम बराड़ भी है, जिसके खिलाफ कई राज्यों में दो दर्जन से अधिक केस हैं। उसने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा इसी हाई सिक्योरिटी जेल मे राजू ठेठ, किशनगढ़ के पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया के पुत्र भंवर सिनोदिया की हत्या के आरोपी बलभाराम जाट सहित उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोप रियाज अतारी और गौस मोहम्मद भी बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed