फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Sixth phase of interview for RAS Recruitment-2023 from 7th July

Ajmer News: आरएएस भर्ती-2023 के साक्षात्कार का छठा चरण 7 जुलाई से, जाने पूरा कार्यक्रम

Thu, 26 Jun 2025 05:46 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 05:46 PM IST
सार

इस भर्ती के लिए साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले समस्त अभ्यर्थी ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन-पत्र डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें।

विज्ञापन
Ajmer News: Sixth phase of interview for RAS Recruitment-2023 from 7th July
राजस्थान लोक सेवा आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से गुरुवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2023 साक्षात्कार के छठवें चरण एवं सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती, 2023 के अंतर्गत गणित विषय के प्रथम चरण का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती, 2023 के तहत छठवें चरण के साक्षात्कार का आयोजन 7 से 31 जुलाई 2025 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। इस भर्ती हेतु साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले समस्त अभ्यर्थी ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन-पत्र डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नौ महीने से बंद पड़ी वृद्धा की पेंशन शुरू, संबल पखवाड़ा शिविर में हुआ लंबित समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आचार्य गणित के साक्षात्कार का प्रथम चरण
सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा- 2023 के अंतर्गत गणित विषय के पदों हेतु प्रथम चरण के साक्षात्कार का आयोजन भी 7 से 31 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, वे अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें। उक्त भर्तियों के तहत संबंधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed