फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: Pension of Elderly Woman Restored After 9 Months, Pending Issues Resolved at Sambal Fortnight Camp

Sirohi News: नौ महीने से बंद पड़ी वृद्धा की पेंशन शुरू, संबल पखवाड़ा शिविर में हुआ लंबित समस्याओं का समाधान

Thu, 26 Jun 2025 04:59 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 04:59 PM IST
सार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा शिविर में उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली का सही मिलान न होने के कारण बीते नौ महीने से वृद्धा की बंद पड़ी पेंशन को पुन: शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
Sirohi: Pension of Elderly Woman Restored After 9 Months, Pending Issues Resolved at Sambal Fortnight Camp
दीनदयाल उपाध्याय अंतोदय संबल पखवाड़ा शिविर

विस्तार

जिले की ग्राम पंचायत ऊंदरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा शिविर में वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान किया गया। 85 वर्षीय केली बाई की 9 महीने से बंद पड़ी सामाजिक सुरक्षा पेंशन पुनः शुरू की गई, वहीं 19 सहखातेदारों की कृषि भूमि का खाता विभाजन कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया गया।

विज्ञापन


पिंडवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ऊंदरा निवासी केली बाई, पत्नी समरथाजी रेबारी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन पिछले 9 महीनों से बंद थी। पेंशन बंद होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। केली बाई की उम्र लगभग 85 वर्ष है और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी उंगलियों के निशान एवं आंखों की पुतलियों के मिलान में समस्या होने से उनका वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं हो पा रहा था और इसी के चलते बीते नौ महीनों से उनकी पेंशन रुकी हुई थी। उनके पुत्र नवाराम को पखवाड़ा शिविर की जानकारी मिलने पर उन्होंने अतिरिक्त विकास अधिकारी चुन्नीलाल घांची से संपर्क किया। पेंशन सत्यापन हेतु आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा गया लेकिन प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद विकास अधिकारी की एसएसओ आईडी से ओटीपी प्राप्त कर केली बाई का भौतिक सत्यापन किया गया और उनकी पेंशन पुनः शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: हॉस्पिटल में थ्रिल, बैग में सांप लेकर इमरजेंसी में पहुंचा मरीज, बोला- इसी ने काटा है
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी शिविर में ग्राम पंचायत ऊंदरा में भूमि विवाद का समाधान भी हुआ। 85 वर्षीय नारायणसिंह देवड़ा ने शिकायत की थी कि उनकी पारिवारिक कृषि भूमि का बंटवारा आपसी मतभेद के कारण वर्षों से लंबित था। पटवारी और भू-अभिलेख निरीक्षक द्वारा रिकॉर्ड के अवलोकन में पता चला कि खाता संख्या 510 में देवासी व राजपूत समुदाय के कुल 19 सहखातेदार हैं।

राजस्व अधिकारियों की समझाइश के बाद सभी सहखातेदार आपसी सहमति से बंटवारे के लिए तैयार हुए और राजीनामे के आधार पर खाता विभाजन प्रस्ताव तहसीलदार शंकरलाल परिहार को प्रस्तुत किया गया। तहसीलदार ने मौके पर ही स्वीकृति आदेश जारी किए। इस खाता विभाजन के बाद सभी खातेदार किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, भूमि कनवर्जन, कृषि विद्युत कनेक्शन सहित कृषि से जुड़ी कई सरकारी योजनाओं के पात्र बन गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed