फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   The court acquitted the accused in the SP bribery case In ajmer

Ajmer: SP रिश्वत प्रकरण मामले में कोर्ट ने आरोपियों को किया बरी, IG बोले- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं

Tue, 30 Jul 2024 02:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 30 Jul 2024 02:32 PM IST
सार

Ajmer: भ्रष्टाचार मामलों की विशेष अदालत ने 11 साल पुराने एसपी मंथली प्रकरण में मंगलवार को अपना फैसला सुनाया। मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई और अंतिम बहस पूरी हुई। प्रकरण में तत्कालीन अजमेर एसपी राजेश मीना, एएसपी लोकेश सोनवाल, दलाल रामदेव ठठेरा, थाना प्रभारी सहित 14 आरोपी थे, जिन्हें बुधवार को न्यायालय ने दोष मुक्त कर दिया।
 

विज्ञापन
The court acquitted the accused in the SP bribery case In ajmer
SP रिश्वत प्रकरण मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2 जनवरी 2013 को एसीबी ने तत्कालीन एसपी राजेश मीना को जयपुर रोड स्थित सरकारी आवास में दलाल ठठेरा के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 90 गवाह और 300 दस्तावेज न्यायाधीश के समक्ष पेश किए गए थे। थानेदारों से मंथली वसूली प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा और दलाल जोधपुर निवासी रामदेव ठठेरा को 2 जनवरी 2013 को दो लाख पांच हजार रुपए एक थैली रखे होने के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

मीणा की गिरफ्तारी के बाद उन्हें तीन जनवरी को अदालत में पेश करने के लिए तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल भारी पुलिस बल के साथ सेशन न्यायालय में उपस्थित हुए थे। एसीबी ने अदालत को जानकारी देकर मीणा को पुलिस रिमांड पर सौंपने का प्रार्थना पत्र पेश किया था।

विज्ञापन


उन्होंने अन्य आरोपी तक पहुंचने की जानकारी देते समय सोनवाल का नाम लिया तो इसकी सूचना सोनवाल को मिल गई और अदालत के सामने से फरार हो गए थे। उन्होंने फरारी के दौरान उनके विरुद्ध दर्ज एफआईआर निरस्त करवाने और अग्रिम जमानत प्राप्त करने का प्रयास किया था। बाद में वे हाईकोर्ट के निर्देश पर कोर्ट में समर्पण करने आए थे, किंतु अदालत में पहुंचने के कुछ दूर पहले ही एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी रिपोर्ट के अनुसार ठठेरा सोनवाल के ऑफिस से उनकी विभागीय कार में बैठकर पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के घर पर 2.05 बजे पहुंचा। उसके वहां बैठने के कुछ ही देर में एसीबी टीम पहुंच गई। टीम ने वहां से रामदेव ठठेरा और राजेश मीणा को एक थैली में रखे 2 लाख 5 हजार रुपए नकद और ठठेरा के जेब में रखी विभिन्न थानों के नाम में अंक लिखे पर्चियों सहित गिरफ्तार किया था, लेकिन आज न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed