फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Teacher molested minor girl students in Ajmer

Rajasthan: शिक्षक ने नाबालिग छात्राओं से की छेड़छाड़, बोला-मैं गैंगस्टर हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

Sat, 17 Dec 2022 02:16 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 17 Dec 2022 02:16 PM IST
सार

आरोप है कि शिक्षक परीक्षा में नकल करवा रहा था। छात्रों ने विरोध किया तो शिक्षक ने छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं शिक्षक ने धमकाया कि अगर किसी को बताया तो फेल कर दूंगा।

विज्ञापन
Teacher molested minor girl students in Ajmer
अजमेर में शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर के केकड़ी में गुरू-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अधेड़ उम्र के शिक्षक ने नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ की। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने  केकड़ी सिटी थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अजमेर शहर के एक सरकारी स्कूल में गुरूवार को अर्दवार्षिक परीक्षा दी। इस दौरान आरोपी शिक्षक भंवरलाल मीणा ने पहले तो परीक्षा में अनियमितता बरती। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकाते हुए छात्राओं से अश्लील हरकत की।
विज्ञापन


नाबालिग छात्रा के पिता ने केकड़ी सिटी थाने में आरोपी शिक्षक बीजवाड (टोंक) निवासी भंवरलाल मीणा (51) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए स्कूल आई थी। इस दौरान आरोपी शिक्षक भंवरलाल ने उसकी  बेटी और अन्य छात्राओं की परीक्षा की कॉपी को लेकर दूसरे छात्रों को नकल के लिए दे दी।  जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी शिक्षक ने पहले तो अभद्र भाषा में छात्राओं को धमकी देते हुए कहा कि चुपचाप परीक्षा में बैठी रहो अन्यथा ऐसी हालत करूंगा कि तुम्हारा पता नहीं चलने दूंगा। शिक्षक ने छात्राओं को धमकाते हुए कहा कि मैं गैंगस्टर हूं, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ऐसा कहकर शिक्षक ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए गलत तरीके से टच करने लग गया। आरोप है कि शिक्षक ने छात्राओ को फेल करने की भी धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग छात्रा के पिता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी जिन छात्रों को परीक्षा में नकल करवा रहा था। उनसे दारू पार्टी भी मांग रहा था। मामले में नाबालिग छात्रा के पिता की रिपोर्ट में तीन अन्य छात्राओं का भी जिक्र किया गया है। जिनके साथ भी आरोपी ने छेड़छाड़ की है। फिलहाल, मामले में केकड़ी सिटी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में आरोपी शिक्षक भंवरलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  


आरोपी शिक्षक को शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

इधर सरकारी विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक की इस करतूत की जानकारी जैसे ही शिक्षा विभाग को हुई। शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया और आरोपी शिक्षक भंवरलाल मीणा को तुरन्त प्रभाव से विद्यालय से कार्यमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए। शिक्षा विभाग के निर्देश पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आदेश जारी करते हुए शिक्षक को कार्यमुक्त कर दिया और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed