फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Strict Action Against Child Abuse POCSO Court Sentences Convicts to 10 Year Rigorous Imprisonment Imposes Fine

मासूमों से हैवानियत पर सख्त एक्शन: पॉक्सो कोर्ट ने दोषियों को दी 10 साल के कठोर कारावास की सजा, लगाया जुर्माना

Sat, 19 Sep 2026 07:30 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sat, 19 Sep 2026 07:30 PM IST
सार

केकड़ी क्षेत्र में नाबालिग बच्चियों से जुड़े दो अलग-अलग यौन अपराध मामलों में अजमेर की पॉक्सो कोर्ट संख्या-1 ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। 

विज्ञापन
Strict Action Against Child Abuse POCSO Court Sentences Convicts to 10 Year Rigorous Imprisonment Imposes Fine
अजमेर में पॉक्सो कोर्ट संख्या-1 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी में नाबालिग बच्चियों से जुड़े यौन अपराध के दो अलग-अलग मामलों में अजमेर की पॉक्सो कोर्ट  संख्या-1 ने शुक्रवार को सख्त फैसला सुनाया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसे अपने मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया था, जबकि दूसरे आरोपी ने आठ वर्षीय बच्ची को कुरकुरे का लालच देकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों पर कुल 33 हजार रुपये का अर्थदंड
विशिष्ट न्यायाधीश हेमंत सिंह ने दोनों प्रकरणों में फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई तथा आरोपियों पर कुल 33 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। साथ ही पीड़िताओं को नियमानुसार प्रतिकर राशि दिलाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिए। एक मामले में आरोपी ने घर से बाहर निकली नाबालिग का मुंह दबाकर उसे जबरन अपने मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया था, जबकि दूसरे मामले में आरोपी ने आठ वर्षीय बच्ची को कुरकुरे का लालच देकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। दोनों मामलों में अभियोजन पक्ष की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक प्रशांत यादव ने पैरवी की।
विज्ञापन


केस 1:- मुंह दबाकर मकान में ले गया, फिर किया दुष्कर्म
केकड़ी के सदर थाना क्षेत्र में 3 दिसंबर 2024 को दर्ज मामले के अनुसार, परिवादी 2 दिसंबर को बैंड बजाने के लिए घर से बाहर गया था। घर पर उसकी बेटी और भतीजी मौजूद थीं। इसी दौरान दिन में नाबालिग भतीजी पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकली। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाया और उसे जबरन अपने मकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 14 गवाहों के बयान और 33 दस्तावेज अदालत में पेश किए। पीड़िता और आरोपी के डीएनए सैंपल की रिपोर्ट भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की गई। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए 10 साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। साथ ही पीड़िता को नियमानुसार प्रतिकर राशि दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2:- कुरकुरे का लालच देकर खेत में ले गया
दूसरा मामला तत्कालीन केकड़ी जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र का है, जिसमें 10 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। प्रकरण के अनुसार, आठ वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बाइक से आए आरोपी ने बच्ची से पेट्रोल पंप का रास्ता पूछा। इसके बाद रास्ता बताने के बदले उसे कुरकुरे दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी बच्ची को पेट्रोल पंप ले जाने के बजाय जंगल की ओर सरसों के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।इसी दौरान खेत मालिक कुएं के पास लाइट देखने पहुंचा। बच्ची की चीख सुनकर वह मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 12 गवाह और 21 दस्तावेज अदालत में पेश किए। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में दोषी मानते हुए 10 साल के कठोर कारावास और 23 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।


ये भी पढ़ें-  कोटा में मेयर पद का सस्पेंस खत्म: भाजपा ने आखिरी वक्त पर अनुसुईया को उतारा, कांग्रेस की सुनीता सुमन से मुकाबला

कोर्ट ने कहा- गंभीर अपराध में नरमी उचित नहीं
न्यायाधीश ने अपने फैसले में अपराध की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा कि अबोध ग्रामीण बालिका के साथ लैंगिक आशय से छेड़छाड़, गुरुतर लैंगिक हमला करने का प्रयास तथा कुरकुरे का लालच देकर उसका व्यपहरण करने के अपराध प्रमाणित हुए हैं। अदालत ने कहा कि ऐसे अपराध करने वाले व्यक्ति के प्रति नरमी का रुख अपनाना न्यायोचित नहीं होगा। इससे समाज में ऐसे अपराधों के प्रति असंवेदनशीलता का प्रतिकूल संदेश जाता है। विधायिका ने भी ऐसे अपराधों की प्रकृति और समाज पर उनके प्रभाव को देखते हुए कठोर न्यूनतम दंड का प्रावधान किया है। अदालत ने पीड़िता की आयु और प्रकरण की समग्र परिस्थितियों को देखते हुए पोक्सो अधिनियम की मंशा तथा न्याय के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आरोपी के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरतते हुए समुचित दंड दिया जाना उचित माना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed