फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Dogs kept roaming in hospital's pediatric ward at 3 am, JLN administration's negligence exposed

Ajmer News: अस्पताल के शिशु वार्ड में रात 3 बजे घूमते रहे श्वान, जेएलएन प्रशासन की घोर लापरवाही उजागर

Mon, 21 Apr 2025 04:36 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 21 Apr 2025 04:36 PM IST
विज्ञापन
Ajmer News: Dogs kept roaming in hospital's pediatric ward at 3 am, JLN administration's negligence exposed
शिशु वार्ड में घूमते रहे आवारा श्वान - फोटो : credit

संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) चिकित्सालय में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। रविवार देर रात करीब 3 बजे अस्पताल के शिशु वार्ड में आवारा श्वान घूमते हुए नजर आए। उस समय न तो कोई गार्ड वहां तैनात था और न ही कोई स्टाफ अलर्ट दिखा। मेडिकल स्टाफ गहरी नींद में था, जिससे वार्ड पूरी तरह असुरक्षित बना रहा।

विज्ञापन


खुला वार्ड देखकर आवारा श्वान भीतर घुस आए और खाने की तलाश में इधर-उधर घूमते रहे और खाने का सामान मुंह में दबाकर ले जाते भी दिखे। गनीमत रही कि किसी शिशु को नुकसान नहीं हुआ, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: National Herald: जोगाराम पटेल बोले- कांग्रेस करती है सिर्फ एक परिवार की पूजा, 80-90% घोटालों में पार्टी का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


शिशु वार्ड जैसी संवेदनशील जगह पर ऐसी लापरवाही चौंकाने वाली है, जहां नवजात और नन्हे बच्चों का इलाज होता है। ऐसे में श्वानों के घूमने से संक्रमण और जान का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी अस्पताल परिसर में आवारा श्वान घूमते देखे गए हैं लेकिन प्रशासन की ओर से इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

अस्पताल के भीतर श्वानों के घूमते रहने की यह घटना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। आमजन और मरीजों के परिजन मांग कर रहे हैं कि अस्पताल प्रशासन मरीजों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए। विशेषकर शिशु वार्ड में 24 घंटे गार्ड की तैनाती और निगरानी जरूरी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए क्या उपाय किए जाते हैं।
 

शिशु वार्ड में घूमते रहे आवारा श्वान

शिशु वार्ड में घूमते रहे आवारा श्वान- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed