फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   National Herald case: Jogaram says Congress worships only 1 family, party's name is involved in 80-90% scams

National Herald: जोगाराम पटेल बोले- कांग्रेस करती है सिर्फ एक परिवार की पूजा, 80-90% घोटालों में पार्टी का नाम

Sun, 20 Apr 2025 03:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 20 Apr 2025 03:49 PM IST
सार

National Herald Case: मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कई बार हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की गईं, लेकिन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमा कभी निरस्त नहीं हुआ। एक लंबी जांच प्रक्रिया के बाद जांच एजेंसियों ने यह पाया कि प्रथम दृष्टया अपराध हुआ है।

विज्ञापन
National Herald case: Jogaram says Congress worships only 1 family, party's name is involved in 80-90% scams
मंत्री जोगाराम पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास अब केवल एक परिवार की पूजा करने के अलावा कुछ नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू जी से लेकर मोतीलाल नेहरू तक कांग्रेस केवल एक ही परिवार को पूजती रही है। जबकि देश में जितने भी बड़े घोटाले हुए हैं, उनमें से 80 से 90 प्रतिशत कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Banswara News: पत्नी के सिर पर सरिया मारकर फरार हुआ पति, मौके पर हुई मौत, भूमि विवाद में बुजुर्ग पर हमला
विज्ञापन

 
जोगाराम पटेल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कई बार हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की गईं, लेकिन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमा कभी निरस्त नहीं हुआ। एक लंबी जांच प्रक्रिया के बाद जांच एजेंसियों ने यह पाया कि प्रथम दृष्टया अपराध हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस वाकई संविधान, लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था में विश्वास रखती है, तो उसे देश की न्यायपालिका और जांच एजेंसियों पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो तथ्य एजेंसियों ने इकट्ठे किए हैं, उनके अनुसार कांग्रेस के बड़े नेता प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं और यह बड़ी संपत्ति से जुड़ा घोटाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
रॉबर्ट वाड्रा का भी जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि जब उन्हें जांच एजेंसियां बुला रही हैं, तो वह जाकर जवाब दे रहे हैं। देखते जाइए, धीरे-धीरे क्या होता है।

 
मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के हालिया बयानों पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि एक जनप्रतिनिधि को उचित व्यवहार और मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। जिस तरह का व्यवहार और शब्दों का प्रयोग प्रताप सिंह जी कर रहे हैं, वह न तो उचित है और न ही स्वीकार्य।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: कल गुलाबी नगरी पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, प्रशासन ने चाक-चौबंद की सुरक्षा व्यवस्था
 
उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह ने हमारे माननीय मुख्यमंत्री, साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भैरोंसिंह शेखावत जैसे नेताओं के लिए जिस भाषा का प्रयोग किया है, वह बेहद निंदनीय है। जोगाराम पटेल ने कहा कि वह यह नहीं कह सकते कि प्रताप सिंह को माफी मांगनी चाहिए या नहीं, लेकिन इतना जरूर कहा कि एक पूर्व मंत्री और जनप्रतिनिधि से मर्यादित आचरण की अपेक्षा की जाती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed