{"_id":"647c361bc56424bcdc04199b","slug":"storm-in-rajasthan-two-sons-and-mother-died-due-to-wall-collapse-in-ajmer-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Storm in Rajasthan: अजमेर में दीवार ढहने से दो बेटे और मां की मौत, हादसे में पोती और बहू गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Storm in Rajasthan: अजमेर में दीवार ढहने से दो बेटे और मां की मौत, हादसे में पोती और बहू गंभीर घायल
Sun, 04 Jun 2023 12:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:28 PM IST
सार
राजस्थान के अजमेर जिले में आए तूफान ने कहर बरपा दिया। तूफान के दौरान दीवार ढहने से दो बेटे और मां की मौत हो गई। वहीं, परिवार में पोती और बहू गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
हादसे में तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर में बिजयनगर थाना क्षेत्र के खूटियां गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात तेज हवा और आंधी के कहर के चलते एक मकान की दीवार ढहने से 50 साल महिला और दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में घायल छह बच्ची और एक महिला को स्थानीय हॉस्पिटल भिजवाए गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
देर रात हुए हादसे की सूचना मिलते ही बिजयनगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार अपने थाने के जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार सुभाष मेहरा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के द्वारा मृतको की बॉडी को स्थानीय हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन
हादसे में खूटियां गांव निवासी (50) नानी पत्नी सोनाथ, सुरेश (20) पुत्र सोनाथ, ज्ञानचंद (18) पुत्र सोनाथ की हुई मौत। बिजयनगर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को किया सुपुर्द। थाना प्रभारी दिनेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात दो बजे के करीब यह हादसा हुआ है। तेज हवा और आंधी के चलते मकान की दीवार ढहने से नीचे सो रहे परिवार के लोग दब गए। हादसे में तीन की मौत भी है। मामले की जांच की जा रही है। हादसे में छह साल की रेसू घायल है, जिसे हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन