फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Six Illegal Bangladeshi Nationals Detained in Ajmer During Police Crackdown

Rajasthan: अजमेर में अवैध रूप से रह रहे छह बांग्लादेशी गिरफ्तार, 2,000 से अधिक संदिग्धों के जांचे गए दस्तावेज

Sat, 03 May 2025 02:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 03 May 2025 02:51 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि जिले में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान कुल 2,151 संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिनमें से छह लोगों को अवैध रूप से निवास करते पाए जाने पर हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
Six Illegal Bangladeshi Nationals Detained in Ajmer During Police Crackdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले में अवैध रूप से रह रहे छह बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा शुक्रवार को चलाए गए एक विशेष दस्तावेज़ सत्यापन अभियान के तहत की गई, जिसमें 2,000 से अधिक संदिग्धों की जांच की गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर चलाया गया। मुख्यमंत्री ने बुधवार को हुई एक बैठक में राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें देश से बाहर भेजने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान कुल 2,151 संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिनमें से छह लोगों को अवैध रूप से निवास करते पाए जाने पर हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'गमों की आंच पर आंसू उबालकर देखो'... सिरोही में दिखा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का शायराना अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या, बांग्लादेशी नागरिकों और अन्य संदिग्ध लोगों के खिलाफ चलाए गए इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष पुलिस दलों का गठन किया गया था। अभियान के दौरान पुलिस ने होटल, धर्मशालाएं, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ईंट-भट्टे, फैक्ट्रियां, झुग्गी-झोपड़ियां, दरगाह क्षेत्र, तारागढ़ पहाड़ी और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, दरगाह क्षेत्र से चार और सरवाड़ क्षेत्र से दो बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed