Ajmer News: 7 फीट गहरे ठंडे पानी में बनाई श्रीराम मंदिर व भगवान राम की पेटिंग, बनाने में लगे 2 घंटे
Ram Mandir: अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जहां देश भर में खुशी का माहौल है तो वहीं हर कोई राम के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। कोई राम जी के मंदिर का चित्र बालू रेत पर बना रहा है तो कोई अन्य राम की कलाकृति को अपने हुनर से उभार रहा है। रविवार को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व अजमेर के तोपदड़ा निवासी नितिन के.कृष्ण ने पानी में 7 फीट की गहराई में जाकर 2/3 फिट फ्रेम में श्री राम मंदिर और भगवान की अंडरवाटर पेंटिंग तैयार की ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के आर्टिस्ट नितिन के.कृष्ण ने अजमेर क्लब के तरणताल में पानी में उतर पर अंडरवॉटर राम मंदिर और राम की पेंटिंग बनाई। 7 फीट की गहराई में ठंड के बावजूद करीब दो घंटे में अपनी टीम के साथ उतरे नितिन ने वुड बोर्ड पर ऑयल पैंट से यह पेटिंग बनाई।
अजमेर के तोपदड़ा क्षेत्र के रहने वाले नितिन ने बताया कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर वे बहुत खुश है और इस पल को सेलिब्रेट करने के लिए अपने पेंटिंग हुनर का इस्तेमाल किया। यहां अपने साथी गौरव चौधरी व रॉकी के साथ मिलकर तरणताल में सात फीट की गहराई में उतरे और राम व राम मंदिर की पेन्टिंग बनाई। इस दौरान अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी, सुरेन्द्र सिंह शेखावत आदि मौजूद रहे।
ऐतिहासिक मौका था
पेन्टिंग बनाने के बाद नितिन ने कहा कि पहले भी पेन्टिंग बनाई लेकिन सर्दी व ठंड के बीच पहली बार बनाई। ऐतिहासिक मौका था और वह उसका उपयोग करना चाहते थे। भगवान में आस्था के आगे ठंड व सर्दी कुछ खास नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में मुश्किल तो आती रहेगी लेकिन मुश्किल में भी अवसर को खोजना चाहिए।
एशिया और इंडिया बुक रिकॉर्ड का अवार्ड मिल चुका
नितिन के कृष्ण पहले भी कई चित्र बना चुके हैं। इसे लेकर उन्हें एशिया और इंडिया बुक का रिकॉर्ड का अवार्ड मिल चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से वह अपने रिकार्ड को ब्रेक करने वाले हैं। आर्टिस्ट नितिन के कृष्ण ने बताया कि उन्होंने आज 7 फीट गहरे पानी में भगवान श्री राम और अयोध्या मंदिर का चित्र बनाया है। करीब 2 घंटे इस चित्र को बनाने में लगे। उन्होंने बताया कि इस पेंटिंग में ऑयल कलर्स का उपयोग किया गया है।