बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। गुरुवार को वे राजस्थान आईं, जहां उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत की। उन्होंने दरगाह पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किया। इसके साथ उन्होंने दोनों मुल्कों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारे के लिए दुआ किया।
शेख हसीना विशेष विमान से दिल्ली से जयपुर पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने उनका स्वागत किया। उनके साथ सौ सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल भी आया है। जयपुर एयरपोर्ट पर कालबेलिया डांस के कलाकारों ने शेख हसीना का डांस के साथ स्वागत किया। अजमेर सर्किट हाउस में शेख हसीना का गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान किया गया। विशेष प्रोटोकॉल के तहत बांग्लादेश की पीएम को जयपुर से अजमेर के लिए रवाना किया गया। मुख्य मार्ग पर कोई परेशानी ना हो, इसके विशेष इंतेजाम किए गए हैं।
2 of 3
शेख हसीना को लक्ष्य की बनाई तस्वीर भेंट की गई।
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्य शर्मा की बनाई तस्वीर खादिम ने की भेंट
दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को अजमेर में तैनात पुलिस अधिकारी नरेंद्र शर्मा के बेटे लक्ष्य की बनाई एक तस्वीर भेंट की गई। खादिम कलीमुद्दीन ने लक्ष्य की बनाई तस्वीर को प्रधानमंत्री को भेंट किया। इस तस्वीर को बनाने में आठ दिन का समय लगा है। एक दिन पहले ही लक्ष्य ने यह तस्वीर खादिम कलीमुद्दीन को भेंट की थी।
3 of 3
शेख हसीना को अजमेर में और भी उपहार दिए गए।
- फोटो : अमर उजाला
आज ढाका होंगी रवाना
अजमेर में जियारत करने के बाद उनके लंच का कार्यक्रम रखा गया है। शेख हसीना का शाम को करीब सवा छह बजे तक अजमेर से जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। जयपुर एयरपोर्ट से वे विशेष विमान से ढाका के लिए रवाना होंगी।
2017 में अजमेर आईं थी बांग्लादेश पीएम
बता दें कि शेख हसीना की यह ख्वाजा की दरगाह पर यह चौथी यात्रा है। उनकी जियारत के समय दरगाह को सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह खाली करा दिया गया था। शेख हसीना इस दौरे से पहले 2017 में भी अजमेर दरगाह आई थीं।