{"_id":"6311fa4ba1cfec577b2c5c4f","slug":"chain-snatching-incidents-increasing-in-rajasthan-jaipur-ajmer-bhilwara","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chain Snatching: राजस्थान में पलक झपकते ही गले से चेन झपट रहे लुटेरे, देखिए हैरान करने वाली तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chain Snatching: राजस्थान में पलक झपकते ही गले से चेन झपट रहे लुटेरे, देखिए हैरान करने वाली तस्वीरें
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 02 Sep 2022 06:19 PM IST
सार
Chain Snatching: पलक झपकते ही महिलाओं के गले से चेन छीन रहे लुटेरे, तस्वीरों में देखिए हैरान करने वाली वारदात
विज्ञापन
1 of 5
इस तहर वारदात को अंजाम दे रहे लुटेरे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान में महिला अपराध ही नहीं अन्य तरह के अपराध भी बढ़ते नजर आ रहे हैं। बीते कुछ ही दिन में चेन स्नैचिंग की वारदात लगातार सामने आ रही हैं। अलग- अलग जिलों में हुई यह घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं। जिसमें बदमाश चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शरू कर देती है, लेकिन ज्यदातार लुटेरे पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। आइए अब आपको चार स्नैचिंग की वारदात के बारे में बताते हैं और उनकी तस्वीरें भी दिखातें हैं...।
2 of 5
बिजौलिया के पाथिक नगर की वारदात।
- फोटो : सोशल मीडिया
भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया के पाथिक नगर में गुरुवार शाम को एक बुजुर्ग महिला अपने घर बाहर बैठी थी। इस दौरान दो बाइक सवार गली में घूम रहे थे। एक युवक महिला के पास आया और मांगीलाल नाम के व्यक्ति का पता पूछने लगा। महिला ने उसे जवाब देना शुरू किया। इसी बीच युवक ने झपट्टा मारा औरे चेन खींचने लगा। बुजुर्ग महिला ने चेन बचाने के लिए उसे दोनों हाथ से पकड़ लिया, लेकिन युवक भी चेन खींचत रहा। वह महिला को घसीसटे हुए गले तक ले आया। इस दौरान चेन टूट गई। आधा हिस्सा महिला के पास रह गया और आधा युवक लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई।
3 of 5
अजमेर में चेन स्नैचिंग की वारदात।
- फोटो : सोशल मीडिया
1 सितंबर गुरुवार को अजमेर में भी लुटेरों ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। यहां 77 साल के किराना व्यापारी कल्लूमल सजनानी अपनी दुकान खोल कर बाहर बैठ हुए थे। इस दौरान मुंह पर रूमाल बांध कर एक युवक आया और कल्लूमल के पास खड़ा हो गया। करीब आधे घंटे तक इसी तरह खड़े रहने के बाद अचानक उसने गले पर झपट्टा मारा और चेन तोड़कर फरार हो गया। यह पूरी घटना एक भी एक सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जयपुर के आर्यनगर की वारदात।
- फोटो : अमर उजाला
27 अगस्त को जयपुर के आर्यनगर में भी चेन स्नैचिंग की एक वारदात सामने आई थी। 30 साल की पायल शर्मा अपने मायके आईं थी। वह घर के बाहर अपने बच्चे के साथ स्कूटी रोककर किसी से बात कर रही थी। इस दौरान दो नकाबपोश युवक बाइक पर आए और एक चलती गाड़ी से उतर गया। वह घूमता हुआ महिला के पास आया और झपट्टा मारकर बदमाश चेन तोड़ ले गया। पायल कुछ समझ पाती इससे पहले लुटेरे फरार हो गए। यह घटना भी पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
चलती बाइक पर छीन ले गए चेन।
- फोटो : अमर उजाला
चेन स्नैचिंग की यह चौथी वारदात अजमेर जिले की है। 29 अगस्त को फॉयसागर रोड की रहने वाले प्रीति जैन सुबह आठ बजे गोटा कॉलोनी स्थित लिटिल स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रही थीं। बोराज रोड उर्मिला पैलेस के बाहर दो बाइक सवार बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ी और फरार हो गए। यह पूरी वारदात उर्मिला पैलेस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।