{"_id":"67c0b02cc63a6776010acf76","slug":"secondary-education-board-exam-admit-card-uploaded-on-website-know-how-to-download-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2675145-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं परिक्षाओं के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर डाले, जानिए कैसे करें डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं परिक्षाओं के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर डाले, जानिए कैसे करें डाउनलोड
Fri, 28 Feb 2025 08:31 AM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 08:31 AM IST
सार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उच्च माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के प्रवेश पत्र तथा माध्यमिक, प्रवेशिका, व्यावसायिक परीक्षा के प्रवेश पत्र गुरुवार को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। डाउनलोड करने संबंधी जानकारी पढ़ें यहां-
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उच्च माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय, माध्यमिक (10वीं), प्रवेशिका और व्यावसायिक परीक्षाओं के प्रवेश पत्र अपलोड किए गए हैं। संबंधित शाला प्रधान अपनी आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए शाला प्रधान और अग्रेषण अधिकारी अपनी आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उनकी हार्ड कॉपी निकाल सकते हैं। शाला प्रधान प्रवेश पत्रों की जांच करने के बाद ही उन्हें छात्रों को वितरित करेंगे। यदि किसी प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं है, अस्पष्ट है या त्रुटिपूर्ण है, तो शाला प्रधान सही फोटो लगाकर प्रमाणित करेंगे और इसकी सूचना बोर्ड कार्यालय में देंगे।
विज्ञापन
नियमित परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित शाला प्रधान द्वारा डाउनलोड करके वितरित किए जाएंगे, जबकि स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र उस केंद्र से डाउनलोड किए जाएंगे जहां से उन्होंने आवेदन पत्र भरा है। ऐसे परीक्षार्थी जिनका नाम पृथक (NSO), उपस्थिति न्यून, अन्य कारणों से रोका गया (डिनेटड), आवेदन निरस्त (रिजेक्ट) या किसी प्रलेख की कमी के कारण प्रवेश पत्र अपलोड नहीं किए गए हैं, उन्हें प्रवेश पत्र वितरित नहीं किए जाएंगे। जिन शालाओं ने बोर्ड से सम्बद्धता का वार्षिक शुल्क जमा नहीं कराया है, उनके भी प्रवेश पत्र अपलोड नहीं होंगे। अयोग्य परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित करने पर शाला प्रधान की पूरी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
अगर किसी प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं है, अस्पष्ट है या त्रुटिपूर्ण है, तो शाला प्रधान सही फोटो लगाकर प्रमाणित करेंगे और इसकी सूचना बोर्ड कार्यालय में देंगे। परीक्षा समाप्ति के बाद फोटो में संशोधन पर विचार नहीं किया जाएगा। शाला प्रधान को निर्देश दिया गया है कि वे प्रवेश पत्रों में मुद्रित सभी प्रविष्टियों की भली-भांति जांच करें और प्रमाणीकरण के बाद ही उन्हें परीक्षार्थियों को वितरित करें। त्रुटिपूर्ण प्रवेश पत्र यदि वेबसाइट पर अपलोड हो गए हैं, तो शाला प्रधान उन्हें रोक सकते हैं और केवल योग्य परीक्षार्थियों को ही प्रवेश पत्र देंगे।