{"_id":"67c5676e5997c39fea0cf268","slug":"sachin-pilot-said-whether-the-crorepati-meena-is-a-minister-or-not-the-slip-government-has-stopped-the-welfare-schemes-of-congress-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2686041-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: 'न हटा रहे न काम ले रहे, किरोड़ी लाल मंत्री है या नहीं'? सचिन पायलट ने भाजपा से किया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: 'न हटा रहे न काम ले रहे, किरोड़ी लाल मंत्री है या नहीं'? सचिन पायलट ने भाजपा से किया सवाल
Mon, 03 Mar 2025 03:19 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 03:19 PM IST
सार
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने तंज कसते हुए कहा कि डॉ. किरोड़ी मीणा मंत्री हैं या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। सरकार में खिंचाव बढ़ता जा रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस की कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
अजमेर पहुंचे पायलट का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में अफसर शाही हावी है और राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पायलट सोमवार अजमेर आगमन के दौरान अशोक उद्यान पर पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। सत्ता में रहकर कांग्रेस को कोसना एवं कांग्रेसी नेताओं को भला बुरा कहना शोभा नहीं देता है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने सवा साल से केवल घोषणाएं कर रही है। उनका क्रियान्वन नहीं हो रहा है। नौकरियां, निवेश महंगाई और लाॅ एन्ड ऑर्डर पर सरकार पूरी तरह फेल है।
राष्ट्रीय महासचिव पायलट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान में पर्ची की सरकार ने कांग्रेस की कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है और सत्ता के बहुत सारे केंद्र बन गए हैं।
विज्ञापन
पायलट ने तंज करते हुए कहा कि डॉ. करोड़ी मीणा मंत्री है या नहीं। न उन्हें हटाया जा रहा है न उनसे काम लिया जा रहा है और सरकार में खिंचाव बढ़ता जा रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। सरकार में कौन मंत्री हैं कौन नहीं कौन मंत्री किस विभाग का काम कर रहा है यह स्पष्ट नहीं है।
राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के पाली जाते समय अशोक उद्यान पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा माला और साफा पहनकर भव्य स्वागत किया गया। पायलट के स्वागत के लिए कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड पड़ा। इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ, प्रदेश महासचिव राकेश पारीक, महेंद्र सिंह रलावता, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, हेमंत भाटी, संग्राम सिंह गुर्जर, हाजी इंसाफ अली, शिवकुमार बंसल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।