फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC Update: Amendment to designation of dance subject in Assistant Professor Recruitment 2025, Dance Kathak

RPSC Update: सहायक आचार्य भर्ती 2025 में डांस विषय के पदनाम में संशोधन, अब होगा ‘डांस (कथक)’

Mon, 13 Oct 2025 10:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 Oct 2025 10:08 PM IST
सार

RPSC Update: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य भर्ती 2025 में संशोधन करते हुए डांस (नृत्य) विषय को डांस (कथक) से प्रतिस्थापित किया है। यह बदलाव विज्ञापन संख्या 10/2025-26 में किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर शुद्धि पत्र देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
RPSC Update: Amendment to designation of dance subject in Assistant Professor Recruitment 2025, Dance Kathak
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 से जुड़ा एक शुद्धि पत्र (संख्या 11/2025-26) जारी किया है। यह संशोधन 18 सितंबर 2025 को जारी विज्ञापन संख्या 10/2025-26 में प्रकाशित एक विषय के नाम से संबंधित है।

विज्ञापन

 
मूल विज्ञापन में पद क्रम संख्या 30 पर डांस (नृत्य) विषय का एक पद दर्शाया गया था। अब आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा से प्राप्त पत्र के आधार पर इस विषय के नाम में संशोधन किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि डांस (नृत्य) के स्थान पर अब इसे डांस (कथक) विषय से प्रतिस्थापित किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- RPSC: बायोकेमिस्ट परीक्षा के 46 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल, सहायक अभियंता परीक्षा की मॉडल उत्तरकुंजी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वेबसाइट पर उपलब्ध संशोधित सूचना
आयोग ने कहा है कि शुद्धि पत्र की विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी वहां जाकर संशोधित विज्ञापन का अवलोकन कर सकते हैं, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
 
उल्लेखनीय है कि इस भर्ती के तहत विभिन्न 30 विषयों में कुल 574 पदों पर सहायक आचार्य नियुक्त किए जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होकर 19 अक्तूबर 2025 की मध्यरात्रि 12 बजे तक चलेगी।

यह भी पढ़ें- कार ने 10 फीट तक घसीटा: बेटी को कोचिंग छोड़ लौट रहे पिता को वाहन ने कुचला, दिल दहलाने वाला हादसा CCTV में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed