कार ने 10 फीट तक घसीटा: बेटी को कोचिंग छोड़ लौट रहे पिता को वाहन ने कुचला, दिल दहलाने वाला हादसा CCTV में कैद
Kota News: कोटा के श्रीनाथपुरम स्टेडियम के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को भीषण टक्कर मार दी, जिससे वह 10 फीट तक घसीटता चला गया। घायल व्यक्ति राकेश डांगी अपनी बेटी को कोचिंग छोड़कर लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा जिले से सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बाइक सवार को लगभग 8 से 10 फीट तक घसीटते हुए ले गई और उसके ऊपर से गुजर गई।
घटना के बाद कार चालक मौके से कार भगाकर फरार हो गया। यह हादसा आरके पुरम थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुरम इलाके के स्टेडियम के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद लोगों ने घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
ब्रेक लगाने की कोशिश तक नहीं की चालक ने
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और उसने ब्रेक लगाने की कोई कोशिश नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक श्रीनाथपुरम स्टेडियम के सामने से गुजर रही थी, तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और कार उसे घसीटती हुई आगे निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बेटी को कोचिंग छोड़कर घर लौट रहा था पिता
हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार डांगी के रूप में हुई है, जो श्याम नगर गली नंबर 5 के निवासी हैं। परिजनों के अनुसार, राकेश अपनी बेटी को कोचिंग छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिजनों ने बताया कि कार ने न केवल बाइक को टक्कर मारी, बल्कि राकेश को करीब 8 से 10 फीट तक घसीटते हुए ले गई।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: सेना भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी 27 साल बाद हुआ गिरफ्तार, जोधपुर पुलिस ने गुरुग्राम से दबोचा
कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही आरके पुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार की पहचान कर ली है, कार कोटा जिले के अयाना इलाके की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश तेजी से जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
इस हादसे ने कोटा शहर में तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के व्यस्त इलाकों में अक्सर तेज रफ्तार वाहन देखे जाते हैं, लेकिन पुलिस निगरानी पर्याप्त नहीं है। लोगों ने प्रशासन से सख्त ट्रैफिक नियंत्रण और स्पीड लिमिट लागू करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- ‘ये इंसानियत और इस्लाम के दुश्मन’: तालिबान पर भड़के अजमेर दरगाह के सैयद सरवर चिश्ती, आतंकवाद पर साधा निशाना
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.