{"_id":"65bbcf7afb225acb98083935","slug":"rpsc-senior-physical-education-teacher-exam-counseling-from-12th-to-15th-february-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC: वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक परीक्षा, 12 फरवरी हो शुरू होगी काउंसलिंग, जानें आखिरी तारीख?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPSC: वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक परीक्षा, 12 फरवरी हो शुरू होगी काउंसलिंग, जानें आखिरी तारीख?
Thu, 01 Feb 2024 10:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:36 PM IST
सार
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 की परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के लिए 12 फरवरी से काउंसलिंग शुरू हो रही है।
विज्ञापन
आरपीएससी कार्यालय।
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के पदों के लिए 30 अप्रैल 2023 को आयोजित परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और खेल प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के लिए काउंसलिंग 12 फरवरी से शुरू होगी। चार दिन तक चलने वाली कांउसलिंग 15 फरवरी तक रहेगी। अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त सूची में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना विस्तृत आवेदन-पत्र भरकर मय खेल प्रमाण-पत्रों के आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध काउंसलिंग पत्र/प्रपत्र डाउनलोड कर निर्धारित समय पर आयोग कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों व नियमों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी। इस संबंध में अभ्यर्थियों को अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा और अभ्यर्थियों को अग्रिम चयन प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
विज्ञापन