{"_id":"657e974fe8af4cab450f23a5","slug":"road-accident-car-caught-fire-after-hitting-divider-2-people-burnt-alive-one-more-died-on-spot-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, दो लोग जिंदा जले, एक अन्य ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, दो लोग जिंदा जले, एक अन्य ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा
Sun, 17 Dec 2023 12:08 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:08 PM IST
सार
Ajmer News: राजस्थान के अजमेर शहर में कल देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घटना जनाना अस्पताल रोड पर हुई, जहां दिल्ली नंबर की एक कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के जनाना अस्पताल रोड पर कल देर रात हुए एक सड़क हादसे में दिल्ली नंबर की एक कार के डिवाइडर से टकराने से कार में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कार के अंदर बैठे दो लोग जिंदा जल गए, वहीं एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मामले में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात हुई इस घटना में कार के डिवाइडर से टकरा जाने से अचानक उसमें आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार में सवार तीन लोगों को निकाल लिया लेकिन बाकी के दो कार में जल गए। बाद में एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बाकी दो अन्य का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतकों के शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
क्रिश्चियनगंज थाना प्रभारी रविंद्र सिंह खींची के अनुसार तीनों मृतकों की पहचान चौरसियावास निवासी सोहेल खान, वैशाली नगर निवासी जय सांखला और कबीर नगर निवासी शक्तिसिंह के तौर पर हुई है। दो झुलसे हुए लोगों में लोहाखान निवासी कृष्णामुरारी व गुर्जर धरती निवासी उमेश कुमार हैं। पुलिस के अनुसार कार में गैस किट लगी हुई थी, शायद इसी से यह दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन