{"_id":"65a7e84b0b45dad2500d1188","slug":"ram-mandir-ramlala-will-be-consecrated-with-rose-water-from-pushkar-ajmer-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: पुष्कर के गुलाब जल से होगा रामलला का अभिषेक, कपालेश्वर महादेव मंदिर के महंत सेवानंद अयोध्या रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: पुष्कर के गुलाब जल से होगा रामलला का अभिषेक, कपालेश्वर महादेव मंदिर के महंत सेवानंद अयोध्या रवाना
Wed, 17 Jan 2024 08:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 17 Jan 2024 08:16 PM IST
सार
राजस्थान के अजमेर जिले में पुष्कर के गुलाब जल से रामलला का अभिषेक होगा। कपालेश्वर महादेव मंदिर के महंत सेवानंदगिरी गुलाब जल लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
पुष्कर से गुलाब जल लेकर अयोध्या रवाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अभिषेक के लिए 31 लीटर पुष्कर का गुलाब जल लेकर कपालेश्वर महादेव मंदिर के महंत सेवानंदगिरी बुधवार को अयोध्या के लिए रवाना हो गए। आज संतों और पंडित कमलनयन दाधीच के सानिध्य में कपालेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुलाब जल की पूजा अर्चना की गई। यह गुलाब जल अभिषेक में सभी तीर्थों के जल के साथ मिश्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम संयोजक अजय शर्मा ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के निमंत्रण पर कपालेश्वर महादेव मंदिर के महंत सेवानंद गिरी गुलाब जल को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। महंत सेवानंदगिरी ने बताया कि यह महज मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि एक नए हिंदुस्तान की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। उन्होंने पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दू समाज पांच सदियों से जिसके लिए संघर्ष कर रहा था, वह पल शासन और सरकार के सहयोग से ही सम्भव हुआ है।
विज्ञापन
इस दौरान महंत सेवानंदगिरी अपने समय में कार सेवा और उसके लिए दिए गए बलिदानों को बताते भाव-विभोर हो गए। इस दौरान वासुदेव गिरी, रावत महासभा के अध्यक्ष डॉक्टर शैतान सिंह रावत, कार्यक्रम संयोजक अजय शर्मा, श्रवण सिंह फौजी, सूरज सिंह रावत, ओम प्रकाश रावत, शैतान सिंह रावत, चंद्रशेखर गौड़, आलोक भारद्वाज, सुरेंद्र राजोरिया, दामू गुर्जर और शिवराज सिंह रावत ने महंत सेवानंद को माला पहनाकर रवाना किया।
विज्ञापन