फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ram Mandir Ramlala will be consecrated with rose water from Pushkar Ajmer

Ram Mandir: पुष्कर के गुलाब जल से होगा रामलला का अभिषेक, कपालेश्वर महादेव मंदिर के महंत सेवानंद अयोध्या रवाना

Wed, 17 Jan 2024 08:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 08:16 PM IST
सार

राजस्थान के अजमेर जिले में पुष्कर के गुलाब जल से रामलला का अभिषेक होगा। कपालेश्वर महादेव मंदिर के महंत सेवानंदगिरी गुलाब जल लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Ram Mandir Ramlala will be consecrated with rose water from Pushkar Ajmer
पुष्कर से गुलाब जल लेकर अयोध्या रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अभिषेक के लिए 31 लीटर पुष्कर का गुलाब जल लेकर कपालेश्वर महादेव मंदिर के महंत सेवानंदगिरी बुधवार को अयोध्या के लिए रवाना हो गए। आज संतों और पंडित कमलनयन दाधीच के सानिध्य में कपालेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुलाब जल की पूजा अर्चना की गई। यह गुलाब जल अभिषेक में सभी तीर्थों के जल के साथ मिश्रित किया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक अजय शर्मा ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के निमंत्रण पर कपालेश्वर महादेव मंदिर के महंत सेवानंद गिरी गुलाब जल को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। महंत सेवानंदगिरी ने बताया कि यह महज मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि एक नए हिंदुस्तान की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। उन्होंने पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दू समाज पांच सदियों से जिसके लिए संघर्ष कर रहा था, वह पल शासन और सरकार के सहयोग से ही सम्भव हुआ है।
विज्ञापन


इस दौरान महंत सेवानंदगिरी अपने समय में कार सेवा और उसके लिए दिए गए बलिदानों को बताते भाव-विभोर हो गए। इस दौरान वासुदेव गिरी, रावत महासभा के अध्यक्ष डॉक्टर शैतान सिंह रावत, कार्यक्रम संयोजक अजय शर्मा, श्रवण सिंह फौजी, सूरज सिंह रावत, ओम प्रकाश रावत, शैतान सिंह रावत, चंद्रशेखर गौड़, आलोक भारद्वाज, सुरेंद्र राजोरिया, दामू गुर्जर और शिवराज सिंह रावत ने महंत सेवानंद को माला पहनाकर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed