फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News Anger over objectionable poster against Congress leader Dharmendra Rathod Rajput community meets SP

Rajasthan News: धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर मामले पर रोष, राजपूत समाज ने एसपी से की मुलाकात

Tue, 07 Oct 2025 05:28 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 07 Oct 2025 05:28 PM IST
सार

Ajmer News: अजमेर में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के विरोध में राजपूत समाज ने एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। समाज ने इसे अपमानजनक करार देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी।
 

विज्ञापन
Ajmer News Anger over objectionable poster against Congress leader Dharmendra Rathod Rajput community meets SP
धर्मेंद्र राठौड़ की छवि खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष और कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों के मामले ने मंगलवार को राजपूत समाज में तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस घटना को समाज के सम्मान से जुड़ा बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

 
सार्वजनिक स्थलों और सोशल मीडिया पर लगाए गए अपमानजनक पोस्टर
राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में ‘धर्मेंद्र सिंह राठौड़ कांग्रेस अजमेर में दलाल और चोर’, ‘अजमेर छोड़-अजमेर छोड़’ जैसे शब्द लिखे गए हैं।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों के अनुसार, इन पोस्टरों की तस्वीरें सोशल मीडिया और वाट्सएप ग्रुप्स पर भी प्रसारित की गईं, जिससे राठौड़ की सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘व्यक्तिगत नहीं, सामूहिक अपमान’
परमवीर मेजर शैतान सिंह राजपूत छात्रावास एवं शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सुमेर सिंह दिसनाउ के नेतृत्व में समाजजनों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह केवल धर्मेंद्र राठौड़ की व्यक्तिगत मानहानि नहीं, बल्कि पूरे राजपूत समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए इस तरह के तरीके लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत हैं और समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

धर्मेंद्र राठौड़ की छवि खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग
 
दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में समाज ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो राजपूत समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


यह भी पढ़ें- Politics: कांग्रेस गुटबाजी का खुलासा, अशोक तंवर के दौरे के बीच धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर
 
समाज के कई गणमान्य रहे मौजूद
इस दौरान राजवंश क्षेत्रीय शोध संस्थान के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह थेबड़ी, एडवोकेट चंद्रभान सिंह राठौड़, रणजीत सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह राठौड़, समुंदर सिंह तंवर, तेजेन्द्र सिंह राठौड़, भंवर सिंह राठौड़, बृजेंद्र सिंह राठौड़, उम्मेद सिंह राठौड़, करण सिंह खंगारोत, भगवान सिंह गौड़, ज्ञान सिंह लोहागल, कल्याण सिंह लोहागल और मांगू सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
 
‘छवि धूमिल करने का प्रयास अस्वीकार्य’
समाज के नेताओं ने कहा कि धर्मेंद्र राठौड़ ने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर समाज और क्षेत्र के हित में कार्य किया है। ऐसे व्यक्ति की छवि को धूमिल करने का प्रयास न केवल निंदनीय है, बल्कि समाज के सामूहिक सम्मान पर भी आघात है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र और ठोस कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

 

यह भी पढ़ें- Baran News: उपचुनावों की घोषणा के साथ ही सीट हथियाने की कवायद में जुटीं पार्टियां, नरेश मीणा खेल सकते हैं दांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed