Politics: कांग्रेस गुटबाजी का खुलासा, अशोक तंवर के दौरे के बीच धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर
Rajasthan Politics: अजमेर में कांग्रेस में गुटबाजी सड़कों पर आई। धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ पोस्टर लगाए गए, जिससे स्थानीय नेताओं में नाराजगी बढ़ी। अशोक तंवर का दौरा एकता का संदेश देने आया, लेकिन पार्टी की छवि प्रभावित हुई।
विस्तार
अजमेर में कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद अब सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर प्रदेशभर में कांग्रेस की एकता का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अजमेर में पार्टी के भीतर की कलह थमने का नाम नहीं ले रही। सोमवार सुबह शहर के विभिन्न हिस्सों में आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों में राठौड़ को चोर और दलाल बताया गया और उनकी तस्वीरें सार्वजनिक स्थानों, बिजली खंभों और टॉयलेट पर चिपकाई गईं।
पार्टी के स्थानीय नेताओं ने इस घटना को देखकर हैरानी जताई। यह पोस्टरबाजी हाल ही में हुई शहर स्तरीय बैठक के बाद सामने आई, जिसमें राठौड़ के हस्तक्षेप को लेकर तीखी बहस और कहासुनी हुई थी। कुछ नेताओं का आरोप है कि राठौड़ संगठनात्मक कामकाज में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं और स्थानीय नेताओं की अनदेखी कर रहे हैं। वहीं, उनके समर्थक इसे विरोधियों की साजिश बता रहे हैं, जो राठौड़ की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए हैं।
यह भी पढ़ें- SMS Hospital Tragedy: अधीक्षक-प्रभारी हटाए गए, इंजीनियर निलंबित; सेफ्टी एजेंसी पर FIR के निर्देश, मुआवजा घोषणा
अशोक तंवर का दौरा पार्टी की मजबूती और एकजुटता का संदेश देने के लिए था, लेकिन अजमेर में पोस्टर प्रकरण और सड़कों पर खुली कलह ने स्थानीय स्तर पर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। विधानसभा चुनाव से पहले यह आंतरिक विवाद कांग्रेस के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।
यह भी पढ़ें- SMS अस्पताल अग्निकांड: आठ लोगों की मौत, 17 घंटे बाद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री; कहा- आरोपियों पर होगी कार्रवाई
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.