फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Weather update today 22 feb temprature rises kota other area imd alert

Rajasthan: सर्दी की विदाई के साथ ही गर्मी ने दिखाने शुरू कर दिए तेवर, फरवरी में ही लोगों के छूटने लगे पसीने

Wed, 22 Feb 2023 10:20 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 Feb 2023 10:20 AM IST
सार

राजस्थान में मौसम का मिजाज बिल्कुल ही बदल चुका है। गर्मी के तल्ख तेवर से ऐसा लग रहा लोगों को निजात मिलने वाली नहीं है। अधिकतम तापमान तो चढ़ ही रहा था, अब न्यूनतम पारा भी तेजी से ऊपर जा रहा। स्थिति ये हो गई है कि लोग को पंखा चलाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather update today 22 feb temprature rises kota other area imd alert
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में गर्मी ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। तापमान में उछाल का दौर जारी है। स्थिति ये हो गई है कि सूरज की तपिश ऐसी है कि फरवरी महीने में ही लोगों को पसीने छूट रहे हैं। सूबे के कई जिलों में अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक बढ़ गया है। वहीं, जयपुर, कोटा और अजमेर समेत कई इलाकों का न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री या उससे ऊपर जा चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसमें ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है।

विज्ञापन


जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कोटा में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा है, अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस यानी औसत से 10 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। इससे पहले फरवरी के महीने में कोटा में इस तरह की गर्मी देखने को नहीं मिली। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस, 21 फरवरी 2012 को दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


अगले कुछ दिन मौसम रहेगा शुष्क...
जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में स्थिति ज्यादा बदलने वाली नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कुछ बदलाव नजर आ सकता है। 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट के आसार हैं। हालांकि, आगामी हफ्ते में भी तापमान औसत से 3 से 5 डिग्री ऊपर बने रहने की सम्भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान भी तेजी से जा रहा ऊपर...
कोटा ही नहीं राज्य में फलौदी में भी पारा ऊपर गया है। यहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राज्य में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल, मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों ने गर्मी के कपड़े निकाल लिए हैं। वहीं, उन्हें ये भी चिंता है कि अगर फरवरी में इतनी गर्मी है तो आने वाले समय मौसम और परेशान कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed