फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Weather Temprature Dips Cold Wave Zero Degree Minimum Temp Fatehpur Imd Update

Rajasthan Weather: सताने लगी सर्दी, फतेहपुर में शून्य पहुंचा पारा, 23 से 29 दिसंबर के बीच और गिरेगा तापमान

Sun, 18 Dec 2022 04:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 18 Dec 2022 04:21 PM IST
सार

राजस्थान में मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। 23 से 29 दिसंबर के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार हैं। यानी राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है। मौसम में बदलाव को देखते हुए खास सावधानी बरतना होगा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Temprature Dips Cold Wave Zero Degree Minimum Temp Fatehpur Imd Update
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। कड़ाके की ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सूबे के सीकर स्थित फतेहपुर में पारा शून्य डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, फतेहपुर सबसे ठंडा रहा। चूरू में भी पारा 1.3 डिग्री तक आ गया है। सीकर में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री रहा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार से पारा और गिरने के आसार हैं। 22 दिसंबर तक अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन


जयपुर में न्यूनतम पारा आठ डिग्री पर आया…
राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे के दौरान तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्तमान में चूरू और सीकर जिलों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। चूरू और सीकर जिलों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


23 से 29 दिसंबर के बीच और गिरेगा तापमान...
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। 23 से 29 दिसंबर के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार हैं। यानी राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत या औसत से नीचे दर्ज किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितना है न्यूनतम तापमान...

  • फतेहपुर में पारा शून्य डिग्री
  • चूरू में पारा 1.3
  • करौली में 4.2 डिग्री
  • अलवर में 4.8 डिग्री
  • संगरिया में 4.9 डिग्री
  • पिलानी में 5.1 डिग्री
  • नागौर में 5.5 डिग्री
  • गंगानगर में 6.9 डिग्री
  • बीकानेर में 8.0 डिग्री
  • भीलवाड़ा में 8.8 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed