फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Royal train Palace on Wheels reached Ajmer

Rajasthan: शाही ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' पहुंची अजमेर, देशी-विदेशी पर्यटक और यात्रियों ने मनाया न्यू ईयर

Sun, 01 Jan 2023 03:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 01 Jan 2023 03:17 PM IST
सार

राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) की ओर से चलाई जा रही शाही रेलगाड़ी  पैलेस 'ऑन व्हील ' न्यू ईयर टूर पर आज 1 जनवरी को राजस्थान के अजमेर पहुंची, जहां भारत सहित 7 देशों के 53 टूरिस्ट ने न्यू ईयर सेलिब्रेट किया।
 

विज्ञापन
Rajasthan Royal train Palace on Wheels reached Ajmer
पैलेस ऑन व्हील्स पहुंची अजमेर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आरटीडीसी के स्वागतम 2023 कार्यक्रम में पैलेस ऑन व्हील्स के यात्रियों को निगम अध्यक्ष और राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा और माला पहनाकर कर स्वागत-अभिनंदन किया । शाही ठाठ-बाठ से हुई मेहमाननवाजी पाकर देसी-विदेशी मेहमान भाव विभोर हो गए। RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड ने बताया कि 8 अक्टूबर 2022 को राजसी अंदाज और सुविधाओं के साथ पैलेस ऑन व्हील का शुभारंभ किया गया था। अभी तक 300 से अधिक देशी विदेशी पर्यटक पैलेस ऑन व्हील में यात्रा कर शाही मेहमाननवाजी का लुत्फ उठा चुके हैं।

विज्ञापन


भारत सहित 7 देशों के 53 टूरिस्ट कर रहे हैं न्यू ईयर पर यात्रा 

पैलेस ऑन व्हील के न्यू ईयर टूर में भारत सहित 7 देशों के 53  पर्यटक यात्रा कर रहे हैं। जिसमें अमेरिका के 16, भारत के 14, कनाडा के 12, इजराइल के 6, बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया के 2-2 और ब्रिटेन का 1 पर्यटक शामिल है । निगम अध्यक्ष राठौड़ ने पैलेस ऑन व्हील्स में यात्रा कर पर्यटकों से फीडबैक भी लिया।

विज्ञापन

Rajasthan Royal train Palace on Wheels reached Ajmer
अजमेर में विदेशी मेहमानों का स्वागत - फोटो : Amar Ujala Digital
1 साल के कार्यकाल की रिपोर्ट 

RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने अपने एक साल के कार्यकाल की रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि इस दौरान आरटीडीसी की माली हालत को सुधार कर पर्यटन के क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं। जिससे राज्य में पर्यटन को नई दशा और दिशा मिली है।  RTDC कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग, आरजीएसएस स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ, सेवानिवृत्ति परिलाभ और बकाया वेतन का भुगतान किया गया है। होटल सरोवर पुष्कर, केसल झूमर बावड़ी रणथंभौर, सिलीसेढ सरिस्का, होटल गोकुल नाथद्वारा, होटल गणगौर जयपुर, होटल कजरी उदयपुर, होटल शिखर माउंट आबू, होटल खादिम अजमेर, होटल टाइगर डेन सरिस्का, होटल फॉरेस्ट भरतपुर के जीर्णोद्धार, नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 13.18 करोड़ लागत के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इससे आरटीडीसी की होटल नए लुक में नजर आएंगी। साथ ही निजी क्षेत्र की होटलों से कंपीटिशन कर सकेंगी।

इस मौके पर वंशावली आयोग के अध्यक्ष और राज्य मंत्री राम सिंह राव, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और राज्यमंत्री पवन गोदारा, अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, पार्षद कपिल सारस्वत, हेमंत जोधा सर्वेश पारीक, अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों और जनप्रतिनिधियों ने देसी-विदेशी मेहमानों का बैण्ड बाजे के साथ अभिनंदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed