फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: RPSC released considered list of Sanskrit subject of Senior Teacher Examination

Rajasthan News: RPSC ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा (संस्कृत) की संस्कृत विषय की विचारित सूची जारी की

Sat, 13 Jan 2024 10:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 10:06 AM IST
सार

Ajmer: राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत ग्रुप-बी में सम्मिलित विषय संस्कृत की विचारित सूची जारी कर दी गई है। टीएसपी क्षेत्र के पदों के विरुद्ध 4 तथा नॉन टीएसपी क्षेत्र के पदों के विरुद्ध 217 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच हेतु अस्थाई रूप से विचारित सूची में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: RPSC released considered list of Sanskrit subject of Senior Teacher Examination
राजस्थान लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत सामान्य ज्ञान की परीक्षा 12 फरवरी को तथा गणित की परीक्षा 14 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी। आयोग सचिव ने बताया कि विचारित सूची चयन या वरीयता सूची नहीं है। इसका उद्देश्य मात्र दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करना है। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों/नियमों के अनुसार की जाएगी। 

विज्ञापन


नियमानुसार पात्रता की समस्त शर्तें पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से ही नियमानुसार मुख्य चयन सूची व आरक्षित सूची जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन का कार्य काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके विस्तृत कार्यक्रम के संबंध में आयोग की वेबसाइट एवं अन्य माध्यमों से यथासमय सूचित कर दिया जाएगा। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed