फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: Police action on bullet bike making sound of firecrackers, 16 bullet bikes seized

Rajasthan News: पटाखों की आवाज निकालने वाली बुलेट बाइक पर पुलिस की कार्रवाई, 16 बुलेट बाइक जब्त

Tue, 06 Feb 2024 11:14 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 11:14 AM IST
सार

Ajmer: सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर में बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालकर दहशत फैलाने वाले बाइक सवारों पर कार्रवाई करते हुए 16 बुलेट बाइक जब्त की हैं। तेज आवाज में बुलेट के साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकालने वाले बाइक सवारों पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Police action on bullet bike making sound of firecrackers, 16 bullet bikes seized
जब्त की गई बुलेट बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलेट बाइक में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर दशहत फैलाने वाले बाइक सवारों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 बुलेट बाइक जब्त की हैं। सिविल लाइन थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी चुनाराम जाट के निर्देश पर शहर में पटाखों की आवाज निकालने वाले बाइक सवारों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने 16 बुलेट बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये बुलेट सवार बाइक चलाते हैं तो मॉडिफाई साइलेंसर से पटाखे फोड़ते हैं, जिससे आसपास चलने वाले वाहन चालकों में दहशत फैलती है। इसके अलावा ये बाइक सवार अपनी नंबर प्लेट पर नंबर के स्थान पर अन्य कुछ लिखवाते हैं, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन बुलेट बाइक को जब्त किया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाने के लिए नियमों की पालना जरूरी है। पुलिस आगे भी इस तरह की कार्रवाई करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed