{"_id":"65b9dcc224a819aa9b07a975","slug":"rajasthan-news-gajendra-singh-reached-ajmer-and-said-gehlot-did-politics-on-ercp-govt-fulfilled-promises-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अजमेर पहुंचे गजेंद्र सिंह ने कहा- ERCP पर गहलोत ने की राजनीति, हालिया सरकार ने पूरे किए वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अजमेर पहुंचे गजेंद्र सिंह ने कहा- ERCP पर गहलोत ने की राजनीति, हालिया सरकार ने पूरे किए वादे
Wed, 31 Jan 2024 11:08 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:08 AM IST
सार
Ajmer: ERCP की घोषणा होने के बाद पहली बार अजमेर पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। वे एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शहर के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बड़े बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी है। पिछली सरकार ने जनता के साथ जो कुठाराघात किया था उसे जनता ने उखाड़ फेंका है। पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, सरकार ने उन पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण को लेकर एसआईटी घटित कर दी गई है। इसके साथ ही उज्जवला गैस सिलेंडर दिए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। वसुंधरा सरकार के समय 13 जिलों के पानी के संकट के लिए ईआरसीपी की डीपीआईआर बनाकर केंद्र को भेजी गई थी लेकिन गहलोत सरकार ने 5 साल तक इस पर राजनीति की और समझौता नहीं हो पाया। शेखावत ने कहा कि वर्तमान सरकार ने राज्य को ईआरसीपी की सौगात देकर घोषणा पत्र का वादा पूरा किया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस योजना से दोनों राज्यों के 26 जिलों को फायदा होगा।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में सांसद भागीरथ चौधरी, महापौर ब्रजलता हाड़ा, डिप्टी मेयर नीरज जैन, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, पूर्व डिप्टी मेयर संपत सांखला, मीडिया प्रभारी अनीश मोयल सहित कई भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन