फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: Fire broke out on the upper floor of private play school, everyone evacuated safely

Rajasthan News: निजी प्ले स्कूल की ऊपरी मंजिल पर लगी आग, बच्चों समेत सभी को सकुशल बाहर निकाला, हादसा टला

Tue, 23 Jan 2024 04:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 23 Jan 2024 04:09 PM IST
सार

Ajmer: अजमेर के पंचशील इलाके में एक निजी प्ले स्कूल की ऊपरी मंजिल पर बने ऑफिस में आज दोपहर आग लग गई। आग लगते ही बच्चों को स्कूल से बाहर निकाल लिया गया, जबकि वहां बने कॉल सेंटर में काम करने वाले लोग वहीं फंस गए, जिन्हें बाद में खिड़की में सीढ़ी लगाकर निकाला गया। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Fire broke out on the upper floor of private play school, everyone evacuated safely
बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार हादसा अजमेर के पंचशील स्थित सतगुरु बिल्डिंग में हुआ। बिल्डिंग में लिटिल स्टार स्कूल और कॉल सेंटर चल रहा था। अचानक दोपहर में स्कूल के पीछे की तरफ इलेक्ट्रीशियन रूम में आग लग गई। धुआं उठता देख स्टाफ ने बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग को कंट्रोल किया। हादसे की सूचना के बाद प्रशासन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल प्रशासन को अलर्ट कर दिया था। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगते ही प्ले स्कूल के बच्चों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन कॉल सेंटर में काम करने वाले करीब 100 कर्मचारी वहीं फंस गए। आगजनी की घटना से मौके पर भीड़ लग गई, हालांकि करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग की सूचना पर अजमेर रेंज आईजी लता मनोज कुमार, जिला कलेक्टर भारती दीक्षित, एसपी चुनाराम जाट, निगम कमिश्नर, सीओ भोपाल सिंह भाटी, थाना प्रभारी रविंद्रसिंह खींची समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। आईजी डॉ. लता मनोज ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बहरहाल सभी को सकुशल निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed