{"_id":"64f6cb995e012ce32703ccd5","slug":"rajasthan-four-members-of-a-family-were-died-in-road-accident-on-ajmer-chittorgarh-national-highway-in-bhilwar-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara Road Accident: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक मासूम बच्ची की जान बची, अजमेर से उदयपुर जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara Road Accident: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक मासूम बच्ची की जान बची, अजमेर से उदयपुर जा रहे थे
Tue, 05 Sep 2023 12:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:03 PM IST
सार
भीलवाड़ा शहर के पुर थाना इलाके से गुजर रहे नेशनल हाइवे-48 पर पांसल चौराहे के निकट एक तेज रफ्तार लग्जरी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत दिशा में सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में नाथद्वारा दर्शन करने जा रहे अजमेर निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है, जबकि एक बच्ची और चालक गंभीर घायल है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीलवाड़ा में मंगलवार सुबह एक भीषण परिवार में अजमेर का पूरा परिवार तबाह हो गया। अजमेर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में माता-पिता और उनके बेटे-बहू शामिल हैं। इस हादसे में एक तीन साल की मासूम बची है, बच्ची को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
हादसे का शिकार परिवार हाल में अजमेर का रहने वाला था। परिवार के मुखिया राधेश्याम खंडेलवाल रिटायर्ड बैंक कर्मचारी थे। रिटायरमेंट के बाद अब वो डेयरी का संचालन करते थे। वहीं, उनका बेटा मृतक मनीष खंडेलवाल, बहू याशिका और उनकी तीन साल की पोती कीया अमेरिका रहते थे। अमेरिका से हाल ही घर लौटे थे। बेटे-बहू और पोती जब छुटि्टयों में घर लौटी तो परिवार में खुशियां लौट आई थी। राधेश्याम खंडेलवाल और उनकी पत्नी बेहद खुश थी। इसी बीच सोमवार रात को ही पूरा परिवार श्रीनाथ जी के दर्शन करने के लिए अपने घर से निकला था, लौटते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
थानाधिकारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि अजमेर के ज्ञानविहार निवासी राधेश्याम खंडेलवाल (65) अपनी पत्नी शकुंतला देवी और बेटे मनीष व उसकी पत्नी यशिका और पोती किया के साथ नाथद्वारा श्रीनाथ जी के दर्शन करने जा रहे थे। नेशनल हाइवे-48 पर पांसल गांव के निकट चौराहे पर अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद कर सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने एमजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में परिवार की तीन साल की बच्ची किया और चालक का उपचार एमजी हॉस्पिटल में जारी है। जबकि राधेश्याम पत्नी शकुंतला, बेटे मनीष और उसकी पत्नी यशिका की मौत हो चुकी है। पुर थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन