फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Politics BJP will complete public meetings in all assembly constituencies of Rajasthan

Politics: सभी विधानसभा क्षेत्रों में BJP पूरी करेगी जनाक्रोश सभाएं, बजट सत्र में गहलोत सरकार को घेरेगी पार्टी

Mon, 02 Jan 2023 10:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 02 Jan 2023 10:37 PM IST
सार

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी 10 जनवरी तक सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश सभाएं पूरी करेगी। 16 दिसंबर से अब तक प्रदेश के 128 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश सभाएं हुई हैं। अब अगले आठ दिन में बाकी बचे 72 विधानसभा क्षेत्र कवर होंगे।

विज्ञापन
Politics BJP will complete public meetings in all assembly constituencies of Rajasthan
BJP पूरी करेगी जनाक्रोश सभाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में बीजेपी ने 10 जनवरी तक सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश सभाएं करने का टास्क लिया है। अगले आठ दिन में रोजाना औसत नौ विधानसभा क्षेत्रों में जनाक्रोश सभाएं होंगी और 72 विधानसभा क्षेत्रों में सरकार के खिलाफ जनता के बीच बीजेपी आवाज़ बुलंद करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोमवार दोपहर से लेकर रात तक संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। साथ ही विधानसभा चुनाव के मिशन 2023 के आगामी कार्यक्रमों की प्लानिंग पर चर्चा की।

विज्ञापन


प्रदेश पदाधिकारी बैठक में जनाक्रोश यात्रा और जन आक्रोश सभाओं की सफलता और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले दिनों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ किसान कर्जमाफी, महिला सुरक्षा, पेपर लीक, गैंगस्टर और माफियाओं का बढ़ता आतंक जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर विधानसभा सत्र में राज्य सरकार को सदन उर सदन के बाहर घेरने की प्लानिंग पर चर्चा की गई। अब नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के साथ ही अलग से संघनात्मक चर्चा कर बजट सत्र में सरकार को घेरने के पॉइंट्स तय किए जाएंगे।
विज्ञापन


अब तक 2.25 करोड़ लोगों से संपर्क किया...
इससे पहले प्रथम चरण में प्रदेश में एक दिसंबर से 14 दिसंबर तक चली जनाक्रोश यात्राओं में चौपाल और नुक्कड़ सभाएं 62 हजार 111 हुईं। डायरेक्ट और इनडायरेक्ट तौर पर लगभग 2.25 करोड़ लोगों से संपर्क बीजेपी कार्यकर्ताओं-नेताओं ने किया है। 92 लाख आठ हजार से ज़्यादा आरोप पत्र जनता को सरकार के खिलाफ बांटे गए। 14 लाख 51 हजार जन समस्याएं इकट्ठा हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में कुल रथयात्रा एक लाख 15 हजार किलोमीटर चली।  यह भी तय हुआ है कि कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मिस्ड कॉल और जनसंपर्क अभियान भी जारी रहेगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, सुशील कटारा, भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी, हेमराज मीणा, मुकेश दाधीच और माधोराम चौधरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed