फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Police revealed the robbery in a mobile shop, scanned more than 500 CCTV cameras, two accused arrested

Ajmer: मोबाइल दुकान में लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 09:50 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 17 Jun 2025 09:50 PM IST
सार

घटना की गंभीरता को देखते हुए अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर एएसपी अभिषेक अंदासु के पर्यवेक्षण और थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना के आधार पर उदयपुर, राजसमंद, पुष्कर और अजमेर में दबिश दी।

विज्ञापन
Police revealed the robbery in a mobile shop, scanned more than 500 CCTV cameras, two accused arrested
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एडिशनल एसपी (ग्रामीण) डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.62 लाख नकद और चार लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र पुत्र भंवरलाल और मनीष पुत्र कल्याणमल के रूप में हुई है।

विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने बताया कि यह घटना 10 जून 2025 की शाम करीब 8:45 बजे की है। घटना के समय दुकान मालिक दीपक साहू का भाई आलोक साहू दुकान पर मौजूद था। तभी दोनों आरोपी दुकान में घुसे, गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी देते हुए करीब 3.5 से 4 लाख रुपये नकद व चार मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद गांधीनगर थाने में मुकदमा संख्या 185/25 दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर एएसपी अभिषेक अंदासु के पर्यवेक्षण और थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना के आधार पर उदयपुर, राजसमंद, पुष्कर और अजमेर में दबिश दी। 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 16 RAS अधिकारियों को मिलेगा IAS में प्रमोशन, UPSC की बोर्ड बैठक में हुआ अनुमोदन

लगातार प्रयासों के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने लूट की वारदात को कबूल कर लिया है। उनके पास से ₹1.62 लाख नकद और चार लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि इनसे अन्य आपराधिक वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। फिलहाल दोनों से गहन पूछताछ जारी है।

इस पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी संजय शर्मा, एएसआई हनुमान चौधरी, हेड कांस्टेबल राजूराम गुर्जर, कांस्टेबल प्रेमचंद मीणा, गजानंद, सीताराम और साइबर सेल के सुरेश की विशेष भूमिका रही। खासतौर पर हेड कांस्टेबल राजूराम गुर्जर, कांस्टेबल प्रेमचंद मीणा और गजानंद का योगदान उल्लेखनीय रहा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खौफ और आमजन में विश्वास का वातावरण बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed