फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   ajmer railway station bomb threat dadar express checked three suspects detained investigation continues

Ajmer News: रेलवे स्टेशन पर बम की दहशत! 3 घंटे की तक हुई तलाश, 3 संदिग्ध युवक लिए गए हिरासत में

Thu, 27 Nov 2025 08:16 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 27 Nov 2025 08:16 AM IST
सार

अजमेर रेलवे स्टेशन पर दादर एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की बातचीत सुनाई देने के बाद बुधवार देर शाम अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ ने पूरी सुरक्षा बढ़ाई और ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर रोककर करीब तीन घंटे तक गहन जांच की।

विज्ञापन
ajmer railway station bomb threat dadar express checked three suspects detained investigation continues
अजमेर में बम की चर्चा से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दादर एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की सूचना पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ सक्रिय हो गए और स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल कड़ा कर दिया गया। दादर एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म पर ही रोककर करीब तीन घंटे तक गहन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे स्टेशन परिसर में यात्रियों और कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, तीन युवक एक ऑटो में बैठकर दादर एक्सप्रेस को उड़ाने की बातचीत करते सुनाई दिए, जिसके बाद ऑटो चालक ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय थाना पुलिस की टीमें तुरंत स्टेशन पहुंचीं और पूरे रेलवे स्टेशन में तलाशी शुरू कर दी। प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, पार्किंग और रेलवे ट्रैक के आसपास डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर की मदद से विस्तृत जांच की गई।

विज्ञापन

सिर्फ दादर एक्सप्रेस ही नहीं, बल्कि स्टेशन पर मौजूद अन्य सभी ट्रेनों और आने-जाने वाली गाड़ियों की भी सख्त चेकिंग की गई। यात्रियों के बैग, लगेज और संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई। इस व्यापक जांच अभियान के कारण यात्रियों में कई घंटे तक भय का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की सतर्कता से कोई अवांछित घटना नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, धमकी भरी बातचीत करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कराई जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि धमकी सिर्फ मजाक थी या किसी साजिश का हिस्सा। पुलिस उनकी हाल की लोकेशन, संपर्क में रहे लोगों और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

सिटी एएसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि कुचामन और डीडवाना इलाके से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके कारण सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया। उन्होंने बताया कि अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की बरामदगी नहीं हुई है। बम की सूचना केवल बातचीत के आधार पर थी, जिसकी गंभीरता की जांच की जा रही है। घंटों चली कार्रवाई के बाद दादर एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल तीनों संदिग्ध युवक पुलिस की हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है। रेलवे प्रशासन ने सभी स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed