Ajmer News: प्राध्यापक एवं कोच और सहायक आचार्य परीक्षा में संशोधन का अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया
Ajmer News: आयोग के सचिव ने बताया कि यह सुविधा केवल अभ्यर्थियों के हित में दी जा रही है, ताकि वे अपने आवेदन पत्र की प्रविष्टियों में आवश्यक सुधार कर सकें। यह संशोधन सुविधा परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में वर्णित पात्रता शर्तों के अनुरूप ही मान्य होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2024 (कुल 24 विषयों) और सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) परीक्षा-2024 (कुल 33 विषयों) का आयोजन आगामी 23 जून से छह जुलाई 2025 के मध्य प्रस्तावित है। आयोग ने इन परीक्षाओं के लिए जारी विज्ञापनों के तहत पात्र अभ्यर्थियों को 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र में संशोधन करने का अवसर प्रदान किया है।
यह भी पढ़ें- Nagaur: डांगा के पत्र वायरल पर जंग जारी, मिर्धा बोलीं- मंत्रीजी भड़के तो जाहिर सी बात चोर की दाढ़ी में तिनका
संशोधन की सीमा और प्रक्रिया
यह संशोधन सुविधा केवल अभ्यर्थी के नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि और जेंडर को छोड़कर अन्य सभी प्रविष्टियों के लिए लागू होगी। संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को 500/- रुपये का शुल्क ई-मित्र या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से जमा कराना होगा। संशोधन के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in के अप्लाई ऑनलाइन लिंक या एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर सकते हैं।
आयोग के सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार यह सुविधा केवल अभ्यर्थियों के हित में दी जा रही है, ताकि वे अपने आवेदन पत्र की प्रविष्टियों में आवश्यक सुधार कर सकें। यह स्पष्ट किया गया है कि यह संशोधन सुविधा परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में वर्णित पात्रता शर्तों के अनुरूप ही मान्य होगी। किसी भी प्रकार का ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आवेदन प्रत्याहार का विकल्प
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने आवश्यक शैक्षणिक योग्यता या अनुभव के बिना आवेदन कर दिया है। वे भी 17 से 23 अप्रैल 2025 के मध्य अपने आवेदन को ऑनलाइन माध्यम से वापस ले सकते हैं। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 217 के तहत कार्यवाही की जा सकती है तथा भविष्य में आयोग की भर्तियों से वंचित भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: भाजपा मुख्यालय में CM भजनलाल के लिए बोले कार्यकर्ता- हम आतंकवादी नहीं हैं, क्या है हंगामा की वजह?
आवेदन वापस लेने के लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल के माय रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर संबंधित परीक्षा के सम्मुख विदड्रा बटन पर क्लिक करना होगा। तकनीकी कठिनाइयों के समाधान के लिए अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं या 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.