फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   first Monday of Sawan, Sahastradhara organized in Ardha Chandreshwar Mahadev temple

Ajmer News: सावन के पहले सोमवार पर अर्धचन्द्रेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा का आयोजन, उमड़े भक्त

Mon, 14 Jul 2025 06:22 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 14 Jul 2025 06:22 PM IST
सार

सावन के पहले सोमवार पर अजमेर के अर्धचन्द्रेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव के जलाभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
first Monday of Sawan, Sahastradhara organized in Ardha Chandreshwar Mahadev temple
अर्ध चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा का आयोजन।

विस्तार

सावन महीने के पहले सोमवार को शहर के प्राचीन मराठा कालीन अर्धचन्द्रेश्वर महादेव शिव मंदिर में सहस्त्रधारा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर शुक्ला ने बताया कि यह आयोजन पंडित संतोष शर्मा के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और विधिपूर्वक संपन्न हुआ। सहस्त्रधारा की विशेषता यह है कि इसमें जल अर्पण करने वाले जनैऊधारी पंडित होते हैं और मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन कुएं के जल का ही उपयोग किया जाता है। कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र सिंह रलावता ने बताया कि आयोजन की शुरुआत प्रातःकालीन पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सहस्त्रधारा, भगवान महादेव का विशेष श्रृंगार और भव्य महाआरती की गई। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार पर त्रिपोलिया महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया जलाभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पावन अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुख जनों में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, नगर निगम अजमेर के पूर्व उपायुक्त पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन, महासचिव शिव कुमार बंसल, डॉ. कुलदीप शर्मा, अशोक मल्लिक, अजय टेंगौर, करण सिंह राठौड़, मुकेश सिंह राठौड़, भरत सिंह राणा, राजेंद्र वर्मा, शक्ति सिंह रलावता, मनीष अग्रवाल, धर्मवीर सिंह राठौड़, गिन्नी रलावता, हेमेन्द्र सिंह, कर्ण सिंह राठौड़, अहमद हुसैन, दिलीप सामतानी सहित अनेक श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

ये भी पढ़ें: मवेशियों को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, राजस्थान के चार लोगों की मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed